Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांडिल्य को दूसरी बार धमकी, केस दर्ज

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jul 2020 07:43 AM (IST)

    एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इ ...और पढ़ें

    Hero Image
    एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांडिल्य को दूसरी बार धमकी, केस दर्ज

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य को दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले शांडिल्य को आठ जुलाई को धमकी मिली थी। इस बार उन्हें एक अज्ञात नंबर से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बेअंत सिंह की तरह उड़ाकर जान से मारने की धमकी मिली है। शांडिल्य ने पुलिस प्रशासन को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पालिका विहार के वीरेश शांडिल्य ने बताया कि 12 जुलाई की रात उनके मोबाइल पर कॉल आई। उन्हें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बेअंत सिंह की तरह उड़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि वह आतंकवाद विरोधी कार्यक्रम में शामिल होते रहते हैं। उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें