'उनके अनुभव से बहुत सीखने को मिला...', कुलदीप बिश्नोई की अनिज विज से मुलाकात; सोशल मीडिया पर बताया अनुभव
हरियाणा के मंत्री अनिल विज और भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला में मुलाकात की। इस भेंट को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
-1795509133630_m.webp)
अनिज विज से मुलाकात करते हुए कुलदीप बिश्नोई (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
अनिल विज और कुलदीप बिश्नोई ने अंबाला छावनी स्थित आवास पर भेंट की
दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई
कुलदीप बिश्नोई ने अनिल विज के अनुभव से सीखने की बात कही
जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के मंत्री अनिल विज से सोमवार को उनके अंबाला छावनी स्थित निवास पर भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नलवा से विधायक रणधीर पनिहार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
कुलदीप बिश्नोई ने मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि, भेंट के दौरान किन विशेष मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मुलाकात के दौरान मौजूद अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी दोनों नेताओं से संवाद किया।
आज हरियाणा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज जी से अंबाला स्थित उनके आवास पर भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद लिया। भारतीय जनता पार्टी और हरियाणा की राजनीति के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में उनका नाम अग्रणी है। आज उनसे कई विषयों पर खुलकर चर्चा हुई, मन की बातें साझा कीं और उनके लंबे राजनीतिक व जनसेवा के अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिला। ऐसे वरिष्ठ नेताओं से आत्मीय संवाद और उनका मार्गदर्शन पाने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।🙏🏻 @anilvijminister
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) November 23, 2026
कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर लिखा, 'आज हरियाणा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज जी से अंबाला स्थित उनके आवास पर भेंट की, उनका कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद लिया। भारतीय जनता पार्टी और हरियाणा की राजनीति के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में उनका नाम अग्रणी है। आज उनसे कई विषयों पर खुलकर चर्चा हुई, मन की बातें साझा कीं और उनके लंबे राजनीतिक व जनसेवा के अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिला। ऐसे वरिष्ठ नेताओं से आत्मीय संवाद और उनका मार्गदर्शन पाने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'
यह भी पढ़ें- हरियाणा में ओपी चौटाला की 28 फीट कांस्य की प्रतीमा, 205 एकड़ जमीन पर किया जा रहा स्मारक विकसित