Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ambala Cantt Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: अनिल विज के गढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा 700 वोटों से आगे

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 11:24 AM (IST)

    Ambala Cantt Vidhan sabha Chunav result Live अंबाला कैंट से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी भाजपा ने अनिल विज को मैदान में उतारा है। check election latest update

    Hero Image
    अंबाला कैंट में अनिल विज और चित्रा सरवारा में कड़ी टक्कर

    डिजिटल डेस्क, अंबाला। अंबाला कैंट (Ambala Cantt vidhan sabha Election Result 2024) हरियाणा के हॉट सीटों में से एक है। अंबाला कैंट से हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज 2009 से लगातार विधायक बने हुए हैं। शुरुआती रुझानों में अनिल विज इस समय पीछे चल रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, निर्दलीय विधायक चित्रा सरवारा करीब 700 से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। 

    इस बार भी भाजपा ने अनिल विज को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने यहां से परिमल परी को टिकट दिया है तो निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं चित्रा सरवारा अनिल विज को कड़ी टक्कर दे रही हैं। आम आदमी पार्टी ने अंबाला कैंट से राज कौर गिल पर भरोसा जताया है।

    2019 में भी अनिल विज ने दर्ज की थी जीत

    साल 2019 के विधानसभा चुनाव में अनिल विज ने अंबाला कैंट से जीत दर्ज की थी। उन्हें 64,571 वोट मिले थे। निर्दलीय मैदान में उतरी चित्रा सरवारा 44,406 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रही थीं। कांग्रेस की प्रत्याशी वेणु सिंगला 8,534 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रही। इस बार के विधानसभा चुनाव में अनिल विज चौथी बार मैदान में हैं।