Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंबाला में नहाने के दौरान बाथरूम में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत

    अंबाला शहर के डेहा कॉलोनी में 23 वर्षीय अमन की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नगर निगम में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करता था। प्रारंभिक जांच में अधिक फूड सप्लीमेंट लेने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

    By Umesh Bhargava Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Thu, 28 Aug 2025 09:35 PM (IST)
    Hero Image
    अंबाला में 23 वर्षीय युवक की बाथरूम में गिरने से मौत।

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। नहाने के लिए बाथरूम में गए 23 वर्षीय अमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमन, जो डेहा कालोनी में रहता था और नगर निगम में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य करता था, सुबह साढ़े 5 बजे बाथरूम में गिर गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब तक स्वजन उसे संभालते, वह बेसुध हो चुका था। स्वजन उसे जिला नागरिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

    प्रारंभिक पूछताछ में चौकी इंचार्ज रवि ने बताया कि अमन की मौत का कारण अधिक फूड सप्लीमेंट लेने की संभावना है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि उसे करंट लगा था। घटना के बाद से स्वजन का हाल बेहाल है।