Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    32 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या, बच्चे ने देखा फंदे पर झूल रही थी मां

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 11:33 PM (IST)

    अंबाला शहर के मनमोहन नगर में एक 32 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। घटना के समय महिला घर पर अपने दो बच्चों के साथ थी जबकि उसका पति काम पर गया हुआ था। बच्चे ने मां को फंदे पर झूलते देखा और पड़ोसियों को सूचित किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    Hero Image
    बच्चे ने देखा फंदे पर झूल रही थी मां। सांकेतिक फोटो

    जागरण संवाददाता, अंबाला शहर। मनमोहन नगर में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका पति सोनू कपड़ा मार्केट में काम पर गया था।

    महिला अपने बच्चों दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। दोनों बच्चों में से एक ने मां को फंदे पर झूलते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने पड़ोस में रहने वालों लोगों को सूचित किया। उन्होंने उसे देखा और उसके पति को सूचित किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाद में उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा गया जहां डाक्टर ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया था।

    शुक्रवार को पाेस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। इसीलिए आत्महत्या के कारणों का समाचार लिखे जाने तक खुलासा नहीं हो सका था।