गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, वडोदरा से जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; हथियार बरामद
गुजरात एटीएस ने वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में उसके पास से ऑटोमैटिक राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

गुजरात एटीएस ने संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार(फोटो: सोशल मीडिया)
HighLights
गुजरात एटीएस ने वडोदरा से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया।
जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़ा है गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी।
ऑटोमैटिक राइफल और 20 से अधिक कारतूस बरामद हुए।
डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वडोदरा से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक अहम कामयाबी मानी जा रही है। गुजरात एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान संदिग्ध आतंकी के पास से एक ऑटोमैटिक राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एटीएस का बड़ा ऑपरेशन जारी
अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश के लिए गुजरात एटीएस का एक बड़ा सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है।
खबर अपडेट की जा रही है..
यह भी पढ़ें- गुजरात में पाटीदार समाज का ऐतिहासिक फैसला, तीसरा बच्चा बेटी होने पर मिलेगा 51000 रुपये का इनाम
यह भी पढ़ें- गुजरात के पाटन में NH-754A पर उतरे सेना के 4 विमान, 'विंग्स ऑफ वैलर' अभियान ने दिखाई ताकत