गुजरात में पाटीदार समाज का ऐतिहासिक फैसला, तीसरा बच्चा बेटी होने पर मिलेगा 51000 रुपये का इनाम
गुजरात के कच्छ कड़वा पाटीदार समाज ने जनसंख्या संतुलन के लिए ऐतिहासिक घोषणा की है। हिम्मतनगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में तय किया गया कि तीसरे बच्चे के रूप में बेटी होने पर परिवार को 51 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।

गुजरात में तीसरा बच्चा लड़की होने पर मिलेगा इनाम। (फोटो-AI जेनरेटेड)
HighLights
पाटीदार समाज ने तीसरी बेटी के जन्म पर इनाम घोषित किया।
₹51,000 का इनाम जनसंख्या संतुलन को बढ़ावा देगा।
शंकराचार्य ने विश्व उमियाधाम में सनातन धर्म पर जोर दिया।
राज्य ब्यूरो, गांधी नगर। विश्व उमियाधाम की पहल को आगे बढ़ाते हुए कच्छ कड़वा पाटीदार समाज ने जनसंख्या संतुलन को लेकर एक ऐतिहासिक घोषणा की है।
हिम्मतनगर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान समाज ने ऐलान किया कि अब जिन परिवारों में तीसरा बच्चा बेटी के रूप में जन्म लेगा, उन्हें समाज की ओर से 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
समारोह में द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने कहा कि विश्वउमियाधाम परिसर की ऊर्जा बेहद सकारात्मक है और यह स्थान आने वाले समय में सनातन धर्म का प्रतीक बनेगा। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि लोग सिर्फ पंच देव की पूजा करें और नकली देवी-देवताओं से दूर रहें।
पाटीदार समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि पाटीदारों की घटती जनसंख्या चिंता का विषय बन गई है। खासकर बेटियों की संख्या में कमी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विश्वउमियाधाम के अध्यक्ष आर.पी. पटेल के आह्वान पर समाज ने इस पहल को स्वीकार किया है। उनका कहना है कि बेटी को बोझ नहीं, बल्कि लक्ष्मी समझा जाए और समाज में बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाए।
समारोह में उपस्थित लोगों ने इस घोषणा का स्वागत किया। समाज के नेताओं ने कहा कि सिर्फ इनाम देना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि लोगों की सोच बदलना है। तीसरे बच्चे को लेकर जो डर और संकोच है, उसे खत्म करना है।
इसी कार्यक्रम में विश्व उमिया धाम में चल रहे विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे द्वारका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती ने भी शिलापूजन किया। उन्होंने मां उमिया के दर्शन किए और निर्माणाधीन गर्भगृह का दौरा किया।
शंकराचार्य ने कहा कि विश्वउमियाधाम परिसर की ऊर्जा बेहद सकारात्मक है और यह स्थान आने वाले समय में सनातन धर्म का प्रतीक बनेगा। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया कि लोग सिर्फ पंच देव की पूजा करें और नकली देवी-देवताओं से दूर रहें। समाज के इस फैसले को पाटीदार समाज में एक नई सामाजिक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।