Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Crocodile Attack: गुजरात में मगरमच्छ से भिड़ गया युवक, इस तरह बचाई जान Vadodara News

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Thu, 08 Aug 2019 11:51 AM (IST)

    Crocodile Attack. कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक ने मगरमच्छ से अपनी जान बचाई। घटना गुजरात के वडोदरा की है।

    Crocodile Attack: गुजरात में मगरमच्छ से भिड़ गया युवक, इस तरह बचाई जान Vadodara News

    अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात में कई दिनों तक मूसलाधार बारिश के बाद मगरमच्छ वडोदरा शहर की गलियों में घुस गए हैं। अब मगरमच्छ पानी के सहारे गांवों तक पहुंचकर लोगों को अपना शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। करजण तहसील के अभरापुरा गांव में मगरमच्छ ने एक युवक का शिकार करने का प्रयास किया। 10 मिनट तक संघर्ष के बाद युवक की जान बची। उसे चिकित्सा के लिए सयाजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इटोला गांव का रमेश कालीदास नामक आदिवासी युवक मजदूरी के लिए करजण तहसील के अभरापुर गांव आया था। कई दिनों तक भारी बारिश के बाद चारों तरफ पानी भर गया था। इस कारण वह काम पर नहीं जा रहा था। बुधवार दोपहर वह गांव में ही बारिश से भरे पानी में हाथ धो रहा था, अचानक मगरमच्छ उसे पानी में खींचकर ले जाने लगा। इस कारण वह घबरा गया। उसने मगरमच्छ के जबड़े पर हाथ से कई बार प्रहार किए। अचानक जबड़ा खुलते ही पानी में से वह भाग खड़ा हुआ। देखते ही देखते बहुत सारे लोग मौके पर पहुंच गए। मजदूर को घायल अवस्था में बड़ौदा के सयाजीगंज अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। 

    वडोदरा वासियों के लिए बारिश के साथ मगरमच्छ का भी डर सता रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने बाढ़ग्रस्त वडसर से 10 फुट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा था।

    बाढ़ग्रस्त वडसर के एक रिहायशी इलाके में 10 फुट लंबा मगरमच्छ तैरता हुआ पहुंच गया। लोगों ने इस बात की जानकारी तुरंत एनडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची टीम ने इसे पकड़ने के बाद तुरंत बाद वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।

    वड़ोदरा की कलेक्टर शालिनी अग्रवाल ने बताया कि लगातार बारिश के बाद शहर में बचाव और निकासी अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। शहर में विभिन्न स्थानों पर जल-जमाव के कारण लोग फंसे हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए बचाव टीमे लगातार काम कर रही हैं।

    भारी बारिश के कारण कई इलाकों और सड़कों पर पानी जमा हो गया है। किम और औरंगा नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं। सूरत में कई सड़कें जलमग्न हो जाने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने शनिवार को स्कूलों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

    बाढ़ की वजह से वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से करीब 11 हजार लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ की कुल 11 टीमों और एसडीआरएफ की छह टीमों ने निचले इलाकों के 9000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया दिया गया है।

    इससे पहले वडोदरा की एक सोसायटी में बारिश के पानी में मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया था। मगरमच्छ सोसायटी के एक मकान के दरवाजे तक पहुंच गया था, फिर वहां खड़े एक कुत्तें को काटने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान छत से कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया था।

    गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप