Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gujarat: कांग्रेस आइटी सेल के मुखिया की भाजपा नेताओं से साठगांठ, जानें-क्या है मामला

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Sat, 04 Jun 2022 09:01 PM (IST)

    Gujarat राहुल गांधी के करीबी व कांग्रेस आइटी सेल के मुखिया रोहन गुप्ता की पत्‍‌नी व भाई के भाजपा नेता की पत्‍‌नी के साथ एक कंपनी में भागीदार होने का है। खास बात यह है कि इसी भाजपा नेता ने राहुल पर मानहानि का केस कर रखा है।

    Hero Image
    कांग्रेस आइटी सेल के मुखिया की भाजपा नेताओं से साठगांठ। फाइल फोटो

    शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस नेताओं पर भाजपा के साथ साठगांठ के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला राहुल गांधी के करीबी व कांग्रेस आइटी सेल के मुखिया रोहन गुप्ता की पत्‍‌नी व भाई के भाजपा नेता की पत्‍‌नी के साथ एक कंपनी में भागीदार होने का है। खास बात यह है कि इसी भाजपा नेता ने राहुल पर मानहानि का केस कर रखा है। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस सत्ताधारी दल भाजपा को चुनौती देने के लिए कमर कस रही है, लेकिन पार्टी के नेताओं पर ही भाजपा नेताओं से साठगांठ के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में चुना वों से पहले कांग्रेस विधायकों का पाला बदलना आम बात है, लेकिन इंटरनेट मीडिया में जो बात सुर्खियां बटोर रही है, वह यह कि कांग्रेस के आइटी सेल के मुखिया रोहन गुप्ता की पत्‍‌नी योगिता व भाई अर्पण ने गुजरात राज्य सहकारी जीएससी बैंक के चेयरमैन एवं अजय पटेल की पत्‍‌नी देवांगना के साथ मिलकर 2021 में सनबर्ड्स इंफ्राबिल्ड नामक कंपनी बनाई। इसमें ये तीनों निदेशक बने। इनके अलावा दो और लोगों को निदेशक बनाया गया। जीएससी बैंक के निदेशक मंडल के छह सदस्य भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा भी इसमें सदस्य हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें, क्या है मामला

    अजय पटेल को भाजपा के शीर्ष नेताओं का करीबी माना जाता है। नोटबंदी के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात राज्य सहकारी बैंक पर करोड़ों रुपये के नोटों को बदले जाने का आरोप लगाया था। इसे लेकर अजय पटेल ने राहुल के खिलाफ मानहानि का एक मामला दर्ज करा रखा है। इस संबंध में पूछे जाने पर रोहन ने बताया कि उनकी पत्‍‌नी व भाई ने इस कंपनी से अब इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस कार्यसमिति के एक सदस्य ने इस बारे में कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस गुजरात में 27 साल से सत्ता से बाहर है। मामला सीधे राहुल गांधी के करीबी से जुड़ा होने के कारण प्रदेश के नेता इस बारे में बोलने को तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि हाल ही में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के कांग्रेस छोड़ने, वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी को एक युवती के साथ पकड़े जाने के बाद अब आइटी सेल के प्रमुख के परिवार की भाजपा नेताओं से व्यापारिक संबंध उजागर होने से प्रदेश आलाकमान सकते में है।