राजा वर्मा की ऐतिहासिक पेंटिंग्स, जिस पर बनी फिल्म 'रंग रसिया'
वडोदरा। सुप्रसिद्ध आर्टिस्ट और वडोदरा में स्टेट के 14 वर्ष तक गेस्ट आर्टिस्ट रहे रवि वर्मा के जीवन प
वडोदरा। सुप्रसिद्ध आर्टिस्ट और वडोदरा में स्टेट के 14 वर्ष तक गेस्ट आर्टिस्ट रहे रवि वर्मा के जीवन पर आधारित और बॉलीवुड डायरेक्टर केतन महेता द्वारा निर्मित बॉलीवुड फिल्म 'रंगरसिया' आज रिलीज हो गई। इस फिल्म की कहानी राजा रवि के जीवन और उनके द्वारा बनाए गए चित्रों पर आधारित है। फिल्म की कई शूटिंग वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस में हुई है। इस फिल्म में रवि वर्मा का पात्र रणदीप हुड्डा ने निभाया है।
फिल्म में राजा रवि का रोल रणदीप हुड्डा ने किया है। वहीं, उनकी प्रेमिका सुगंधा के रोल में नंदना सेन हैं। सुगंधा ही राजा रवि की प्रेरणा थीं और राजा रवि ने उन्हें देवी के रूप में अपने चित्रों में उतारा। सन् 1881 में वडोदरा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड के राज्याभिषेक के अवसर पर राजा रवि वडोदरा आए थे और इस मौके पर उन्होंने सयाजीराव की भी पेंटिंग बनाई थी।
कौन थे राजा रवि वर्मा
भारतीयों को भगवान का चेहरा देने वाले और इतिहास में कला को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में राजा रवि वर्मा का योगदान अतुल्य है। उन्होंने भारतीय साहित्य और संस्कृति के पात्रों का चित्रण किया। उनके चित्रों की सबसे बड़ी विशेषता हिन्दू महाकाव्यों और धर्म ग्रंथों पर बनाए गए चित्र हैं।
राजा रवि वर्मा का जन्म 29 अप्रैल 1848 को केरल के एक छोटे से गांव किलिमन्नूर राजमहल में हुआ। उन्होंने पांच वर्ष की बाल्यावस्था से चित्र बनाने प्रारंभ कर दिए थे। इसके बाद में चित्रकला के विभिन्न आयामों में दक्षता के लिये उन्होंने मैसूर, वडोदरा और देश के अन्य भागों की यात्रा की। वहीं, वडोदरा में तो उन्होंने 14 वर्ष का समय बिताया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।