Gujarat: पत्नी की बेवफाई सहन नहीं कर पाया पति, फांसी लगाकर दी जान; महिला और उसक प्रेमी गिरफ्तार
पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सूरत में एक महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के पति ने कथित तौर पर अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुसाइड नोट वीडियो संदेश के आधार पर महिला और उसके प्रेमी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया।

पीटीआई, सूरत। पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सूरत में एक महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया गया है। महिला के पति ने कथित तौर पर अपने दो बेटों की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली थी।
सुसाइड नोट में पति ने बताई पत्नी की करतूत
पुलिस ने शनिवार को बताया कि सुसाइड नोट, वीडियो संदेश के आधार पर महिला और उसके प्रेमी को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। सुसाइड नोट में अल्पेश सोलंकी ने पत्नी के विवाहेतर संबंध को आत्महत्या का कारण बताया था।
पुलिस उपायुक्त (जोन 4) विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि अल्पेश जिला पंचायत क्वार्टर में रहता था। उसने गुरुवार को अपने दो और आठ साल के बेटों को चूहे मारने की जहर मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगा ली थी। उन्होंने कहा, हमने सोलंकी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
जांच में हमें दो डायरियां, सुसाइड नोट मिला
जांच में हमें दो डायरियां, सुसाइड नोट और उसके मोबाइल फोन पर कुछ वीडियो मिले। सोलंकी के भाई ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सोलंकी की पत्नी फल्गुनी का नरेश राठौड़ के साथ कथित तौर पर विवाहेतर संबंध था।
छह पेज के सुसाइड नोट में सोलंकी ने अपने माता-पिता और पत्नी को संबोधित करते हुए इस कदम के लिए उनकी बेवफाई को जिम्मेदार ठहराया तथा 'दोषियों' के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। तलाकशुदा नरेश राठौड़ ने स्वीकार किया कि वह फाल्गुनी के साथ रिश्ते में था।
आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया
अधिकारी ने बताया, पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फाल्गुनी और नरेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।