विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: महात्मा गांधी की जयंती पर बनाई आपत्तिजनक रील, सूरत पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

Published: Mon, 05 Oct 2026 12:48 PM (IST)

सूरत में कंटेंट क्रिएटर सिमरन पटेल को महात्मा गांधी की तस्वीर वाले नोट के साथ आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सिमरन पटेल ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पोस्ट की थी रील।(फोटो: @CP_SuratCity)

सिमरन पटेल ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर पोस्ट की थी रील।(फोटो: @CP_SuratCity)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में सोशल मीडिया पर एक विवादित रील पोस्ट करने के आरोप में 47 वर्षीय कंटेंट क्रिएटर सिमरन पटेल को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में महात्मा गांधी की तस्वीर वाले 500 रुपये के नोट के साथ पर आपत्तिजनक हरकतें और इशारे किए गए थे।

सिमरन पटेल के इंस्टाग्राम पर लगभग 10 लाख फॉलोअर्स हैं। पुलिस के अनुसार, सिमरन सूरत के अडाजन इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने यह रील गांधी जयंती की पूर्व संध्या यानी 1 अक्टूबर को दोपहर 1 से 6 बजे के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपलोड की थी।

वीडियो में महात्मा गांधी की तस्वीर को लेकर अनुचित दृश्य और इशारे दिखाए गए थे, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी फैल गई। इस रील वायरल होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेश गामी ने सूरत क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सिमरन पटेल को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने शेयर किया बिफोर-आफ्टर वीडियो

सूरत पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो के पहले हिस्से में आरोपी महिला का नोट के साथ बनाया गया विवादित क्लिप था, जबकि दूसरे हिस्से में वह हथकड़ी में पुलिस हिरासत में नजर आईं। वीडियो में सिमरन अपनी हरकत के लिए माफी मांगती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि 12वीं तक पढ़ी सिमरन पटेल शादी के बाद करीब 17 साल पहले सूरत आकर बस गई थीं। वह पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर नियमित रूप से शॉर्ट वीडियो और रील्स बनाकर पोस्ट कर रही थीं।

सूरत पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी वीडियो या सामग्री पोस्ट न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या समाज में तनाव व अशांति पैदा हो।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर करोड़ों के सोने की चोरी का खुलासा, गुजरात पुलिस ने 4 चोरों को दबोचा

यह भी पढ़ें- गुजरात: सूरत के अस्पताल में लगी भीषण आग, भर्ती मरीजों में फैली दहशत