यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gujarat Fire: सूरत के बॉम्बे मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद
Gujarat Fire News सूरत के ओल्ड बॉम्बे मार्केट में एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। वहीं घटना की ...और पढ़ें

एएनआई, सूरत। गुजरात के सूरत से आग लगने की खबर सामने आ रही है। गुजरात के सूरत के पुराने बॉम्बे मार्केट में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। वहीं घटना की सूचना के बाद अग्निशमन टीम मौके पर पहुंच गई है। अग्निशमन टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
अग्निशमन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निशमन विभाग को ओल्ड बॉम्बे मार्केट के पास ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक साड़ी की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। घटना स्थल पर अग्निशमन विभाग की पूरी टीम पहुंच गयी है। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। कपोदरा, पुणे, मान दरवाजा, डुंभाल फायर स्टेशनों से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी है।
#WATCH | Gujarat: A massive fire breaks out at Bombay Market in Surat. Fire tenders present at the spot. More details are awaited. pic.twitter.com/fk0egFBn94
— ANI (@ANI) October 3, 2023
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की टीम फिलहाल मौके पर है और आग बुझाने की कोशिशें कर रही है। आग पर काबू पाने के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
