विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Surat News: नवरात्रि को लेकर लोगों में दिख रहा अलग क्रेज, दांतों पर लगवा रहे हीरे; कीमत सिर्फ इतनी

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Mon, 02 Oct 2023 04:15 PM (IST)

गुजरात के सूरत में इस बार नवरात्रि को लेकर लोगों में अलग तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है। ...और पढ़ें

सूरत में दांतों पर हीरे लगवाने का क्रेज
सूरत में दांतों पर हीरे लगवाने का क्रेज

HighLights

  1. सूरत में दांतों पर हीरे लगवाने का क्रेज
  2. नवरात्रि को लेकर दांतों पर लगवा रहे हीरे
  3. दो हजार से 2500 रुपये आता है खर्च

डिजिटल डेस्क, सूरत। Surat News Today: नवरात्रि आने वाले वाली है। इसे लेकर गुजरात के सूरत में इन दिनों दांतों पर हीरे लगवाने का क्रेज देखा जा रहा है। जो हीरा दांतों पर लगाया जा रहा है, वह 16 रंगों में उपलब्ध है। दिलचस्प बात तो यह है कि हीरे लगवाने पर स्पेशल डिस्काउंट भी मिल रहा है।

दांतों पर हीरे लगवा रहे लोग

बता दें, नवरात्रि को लेकर लोगों में इस बार अलग तरह का क्रेज है। वे अपने दांतों में हीरे लगवा रहे हैं, जो एक विशेष प्रकार का है। इसे स्वारोवस्की कहा जाता है।

पांच से 10 मिनट का लगता है समय

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन हीरों को दांतों में लगाने में केवल पांच से 10 मिनट का समय लगता है, जबकि निकलवाने में कुछ ही सेकंड का वक्त लगता है। एक दांत पर हीरा लगवाने पर 2000 से 2500 रुपये तक का खर्च आता है, लेकिन इस समय इस पर 2000 रुपये की छूट मिल रही है।

यह भी पढ़ें: चमत्कार! भगवान गणेश की मूर्ति ने समुद्र में बचाई 14 साल के बच्चे की जान, जिंदा देख परिवार वाले भी हुए हैरान

दंत चिकित्सक ने क्या कहा?

सूरत के दंत चिकित्सक डॉ. हेतल तम्बाकूवाला ने बताया कि लोगों में इस समय दांतों पर हीरे लगवाने का क्रेज देखा जा रहा है। लोग अपनी पसंद के रंग के हीरे दांतों पर लगवा रहे हैं। इसे लोग जब चाहें, हटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Gujarat: नशे में धुत महिला कार चालक ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद गिरफ्तार

'दांतों पर हीरे लगवाकर बहुत अच्छा लग रहा है'

दांतों पर हीरे लगवाने वाली रेनूबेन मिश्रा ने कहा कि मेरे लिए नवरात्रि खास होती है। हम हर साल नवरात्रि पर कुछ खास करते हैं। इस बार मैंने अपने दांतों पर हीरे लगवाए हैं। मुझे ऐसा कर बहुत अच्छा लग रहा है।