विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चमत्कार! भगवान गणेश की मूर्ति ने समुद्र में बचाई 14 साल के बच्चे की जान, जिंदा देख परिवार वाले भी हुए हैरान

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Mon, 02 Oct 2023 12:22 PM (IST)

पिछले महीने सितंबर में एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरे देश को आश्चर्यचकित कर दिया। यहां एक लड़का जो गणेश ...और पढ़ें

गणेश भगवान की मूर्ति के सहारे समुद्र में रहा 14 साल का बच्चा
गणेश भगवान की मूर्ति के सहारे समुद्र में रहा 14 साल का बच्चा

HighLights

  1. गुजरात के सूरत में दिखा कुदरत का करिश्मा
  2. समुद्र में डूबे बच्चे की गणेश भगवान की मूर्ति ने बचाई जान
  3. बच्चे के जिंदा वापस घर लौटने से परिवार के लोग भी हुए हैरान

डिजिटल डेस्क, सूरत। इसे कुदरत का करिश्मा कहें या नसीब का खेल... एक लड़का गणेश मूर्ति के विसर्जन के दौरान समुद्र में डूब जाता है। एक दिन भी बीत जाता है, लेकिन लड़का बाहर नहीं आता। परिवार के लोग समझ लेते हैं कि बच्चा अब जिंदा नहीं बचा है, लेकिन तभी एक चमत्कार होता, जिससे हर कोई हैरान रह जाता है।

गुजरात के सूरत की घटना

दरअसल, यह घटना पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के सूरत जिले की है। यहां पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला 14 वर्षीय एक छात्र गणेश मूर्तियों का विसर्जन देखने डूमस समुद्र तट पर गया हुआ था। इसी दौरान वह डूब गया।

परिजनों ने बच्चे के जिंदा होने की छोड़ी आस

परिवार के सदस्यों ने काफी देर तक लड़के की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन फिर परिवार के लोग बच्चे को ढूढ़ने जाते हैं, लेकिन उसका फिर भी पता नहीं चलता है। आखिरकार, वे यह मान लेते हैं कि लड़का अब इस दुनिया में नहीं रहा।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में बीच सड़क पर आग का गोला बन गई Electric Car, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

... फिर हुआ चमत्कार

हालांकि, बड़ा चमत्कार उस समय देखने को मिला, जब वही लड़का जिंदा घर पहुंचता है। उसको जीवित देखकर घरवालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वे उससे पूछते हैं कि वह अभी तक कहां था और समुद्र में डूबने के बाद भी कैसे जिंदा रहा। फिर बच्चे ने जो कुछ भी बताया, उसने सबको हैरान कर दिया।

यह भी पढ़ें: Archana Gautam Controversy: अर्चना गौतम के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल, इन विवादों से भी जुड़ चुका है नाम

भगवान गणेश की मूर्ति बना बच्चे का सहारा

दरअसल, जब बच्चा समुद्र में डूब रहा था तो उसे भगवान गणेश की मूर्ति का सहारा मिला। वह 24 घंटे तक समुद्र में मूर्ति के सहारे रहा। जब उसके पास से मछली पकड़ने वाली एक नौका गुजरी तो उसने हाथ हिलाकर आवाज दी। इस पर मछुआरे उसके पास गए और उसे नाव में बिठाया। 

बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बच्चे को इसके बाद नवसारी के धोआली बंदरगाह पर ले आया गया। यहां उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्चे के जिंदा वापस लौटने और समुद्र में एक दिन से अधिक समय तक रहने की घटना से हर कोई हैरान है।

29 सितंबर की घटना

नवसारी के पुलिस प्रमुख ने बताया कि यह घटना 29 सितंबर की है। बच्चे का नाम लखन देवीपूजक है।  जब मछुआरों ने उसे नाव में बिठाया, उस समय वह तट से 22 किलोमीटर दूर पहुंच गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।