Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Politics: पार्षद पायल सकारिया का आरोप, मॉर्फ्ड फोटो वायरल कर खराब की जा रही मेरी छवि

    By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Tiwari
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 01:36 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी की नेता पायल सकारिया ने आरोप लगाया है कि उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ कर वायरल किया जा रहा है। 6 नवंबर को पायल सकारिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया। 14 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं।

    Hero Image
    आम आदमी पार्टी की नेता पायल सकारिया (फाइल फोटो)

    सूरत, जेएनएन। सूरत नगर निगम पार्षद और आम आदमी पार्टी की नेता पायल सकारिया ने आरोप लगाया है कि उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ कर वायरल किया जा रहा है। 6 नवंबर को पायल सकारिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया। 14 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने वीडियो में कहा है कि एक फोटो को मॉर्फ्ड करके भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इस तरह की पोस्ट से मेरी छवि खराब करना चाहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    6 नवंबर को पायल सकारिया ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि डेढ़ साल पहले मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया। मैं लोगों के बीच जा रहे थे और लोग सहयोग कर रहे थे। उस समय भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता, जो मेरे मित्र मंडली, परिवार के लोगों से संपर्क कर रहे थे और खरीदने के लिए कई प्रस्ताव दे रहे थे। भाजपा में शामिल होने के लिए उन लोगों ने कई प्रलोभन भी दिए।

    इतना ही नहीं जब मैंने चुनाव लड़ा तो मुझे फॉर्म वापस लेने के लिए भी मजबूर किया गया था। चुनाव जीतने के बाद भी कई बार तोड़ने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता मेरे दोस्तों से संपर्क प्रलोभन दिए। मुझे हर तरह से तोड़ने की कोशिश की।

    उन्होंने कहा कि मेरी छवि खराब करने के लिए वेस्टर्न वियर पहने मेरी फोटो के लिए कई प्रोड्यूसर और एक्टर्स से भी संपर्क किया गया। 

    इन भाजपा कार्यकर्ताओं को कोई फोटो या वीडियो नहीं मिला। अब जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं तो भाजपा के इन कार्यकर्ताओं ने हद ही पार कर दी है। भारतीय जनता पार्टी  के आईटी सेल पर उन्होंने फोटो वायरल का आरोप लगा रही है।

    comedy show banner