Surat: प्रेमिका बना रही थी इस बात का दबाव तो भड़क गया प्रेमी, चाकू से 49 वार कर उतारा मौत के घाट
Surat Crime News सूरत में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने की थी और उसने 49 बार चाकू से वार किए थे। जांच में एक कागज अहम सुराग बना और इसकी वजह से ही पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी।

सूरत, आनलाइन डेस्क। Surat Boyfriend Killd Girlfriend। गुजरात (Gujarat) की सूरत पुलिस ने एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा किया है जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। सूरत (Surat) में करीब 15 दिन पहले एक लड़की का बेरहमी से कत्ल (Murder) कर दिया गया था। पुलिस ने उसकी लाश (Dead Body) अमरोली इलाके में एक खेत से बरामद की गई थी। सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस इस केस को सुलझाने में लगी थी और काफी मशक्कत के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफल भी रही। लेकिन, जब सच्चाई सामने आई तो होश उड़ गए। लड़की की हत्या उसके प्रेमी (Lover) ने की थी और उसने 49 बार लड़की पर चाकू से वार किए थे। जांच में एक कागज अहम सुराग बना और इसकी वजह से ही पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के सामने थी बड़ी चुनौती
लड़की की हत्या क्यों की गई ये हम आपको आगे बताएंगे लेकिन उससे पहले ये जान लेना जरूरी है कि पुलिस कातिल तक कैसे पहुंची। जिस जगह लड़की का कत्ल किया गया था उसके आसपास कोई सीसीटीवी नहीं था। अब ऐसी स्थिति में लड़की और हत्यारे की पहचान करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इस बीच जांच के दैरान लड़की के पास से पुलिस को एक कागज मिला जिसमें उड़िया भाषा कुछ लिखा था। उड़िया भाषा होने की वजह से पुलिस ने इस बात का अनुमान लगाया कि, लड़की ओडिशा से गुजरात आई होगी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने कागज के आधार पर इलाके के साथ-साथ रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में लड़की एक युवक के साथ आती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवक की पहचान की और जगन्नाथ गौड़ा नाम के युवक को हिरसत में लिया। पुलिस पूछताछ में जगन्नाथ ने हत्या की बात को कबूल कर लिया।
इस वजह से की हत्या
आरोपी जगन्नाथ गौड़ा ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया कि, मृतक लड़की कुनिदास के साथ उसका पिछले तीन साल से संबंध था और वो उसके साथ शादी करने का दबाव बना रही थी। लड़की ओडिशा के भुवनेश्वर में रहती थी लिहाजा दोनों के बीच टेलीफोन पर बात होती थी। लड़की जगन्नाथ पर सूरत आने का दबाव बना रही थी और पैसों की मांग भी कर रही थी। जगन्नाथ ने पुलिस को बताया कि आखिरकार वो परेशान हो गया और 15 दिन पहले ओडिशा गया और फिर लड़की को अपने साथ सूरत ले आया। सूरत स्टेशन पर उतरने के बाद वो लड़की को खेत की तरफ ले गया और चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।