Move to Jagran APP

गुजरात में गणेशोत्सव की धूम, केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोष ने की पूजा-अर्चना

गुजरात में दस दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारों ओर गणपति आयो बाप्पा-रिद्धि सिद्धि लायो बाप्पा की धूम मची हुई है। राज्य में इको फ्रेंडली गणेशोत्सव के आयोजन को विशेष रुप से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 02 Sep 2022 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 02 Sep 2022 07:19 PM (IST)
गुजरात में गणेशोत्सव की धूम, केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोष ने की पूजा-अर्चना
गणेशोत्सव में शामिल केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोष

सूरत, एजेंसी। देशभर में गणेश उत्सव की धूम है। गुजरात में दस दिवसीय गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चारों ओर गणपति आयो बाप्पा-रिद्धि सिद्धि लायो बाप्पा की धूम मची हुई है। राज्य में इको फ्रेंडली गणेशोत्सव के आयोजन को विशेष रुप से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

loksabha election banner

अहमदाबाद,वड़ोदरा,सूरत,भरूच,राजकोट,जुनागढ़,जामनगर,गांधीधाम,कच्छ,भुज, महेसाणा और पालनपुर समेत सभी शहरों में पूरे शबाब पर हैं। कई जगहों पर गणेशोत्सव स्पर्धा भी आयोजित की गईं हैं।

 शहरों के गली-चौकों में श्री प्रथमेश विराजमान हैं।  केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष ने पंडाल में जाकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। दर्शना जरदोष ने सोशल मीडिया ऐप कू पर दो अलग-अलग पोस्ट्स के माध्यम से गजानन की बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है। गायत्रीनगर युवा मंडल, कैलाश नगर सूरत में गणेशोत्सव।

Koo App

ગાયત્રીનગર યુવક મંડળ, કૈલાશ નગર સુરત ખાતે ગણેશોત્સવ. જય ગજાનન 🙏 #GaneshUtsav

View attached media content - Darshana Jardosh (@darshanajardosh) 2 Sep 2022

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

गायत्रीनगर युवा मंडल, कैलाश नगर सूरत में गणेशोत्सव।

जय गजानन

Koo App

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ ચલમવાડ યુવક મંડળ આયોજિત ગણેશોત્સવની ઝાંખી! #GaneshaChaturthi

View attached media content - Darshana Jardosh (@darshanajardosh) 2 Sep 2022

देखने में उक्त तस्वीरें अलग-अलग पंडालों की जान पड़ रही हैं। सभी में दर्शना जरदोष अन्य श्रद्धालुओं के साथ नज़र आ रही हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडालों में विराजमान विनायक बेहद मनमोहक स्वरूप में नजर आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.