Gujarat: लोकसभा चुनाव के परिणाम बाद गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में होगा विस्तार, विजय रुपाणी ने जताई संभावना
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने लोकसभा चुनाव के परिणाम बाद गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावना जताई है। रुपाणी का कहना है कि 7 से 8 नये मंत्री व बोर्ड निगम में राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती है। माना जा रहा है कि मंत्री पद की दौड में भाजपा के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव लड रहे अर्जुन मोढवाडिया व सी जे चावडा का नाम सबसे ऊपर है।

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने लोकसभा चुनाव के परिणाम बाद गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार की संभावना जताई है। रुपाणी का कहना है कि 7 से 8 नये मंत्री व बोर्ड निगम में राजनीतिक नियुक्तियां हो सकती है। माना जा रहा है कि मंत्री पद की दौड में भाजपा के टिकट पर विधानसभा उपचुनाव लड रहे अर्जुन मोढवाडिया व सी जे चावडा का नाम सबसे ऊपर है।
गुजरात में अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक मुख्यमंत्री रहे विजय रुपाणी ने मंगलवार को आम चुनाव के परिणाम के बाद गुजरात की राजनीति में बडे बदलाव की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि देश का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक बार पिफर केंद्र में सरकार बनाएगा।
इन नेताओं की लग सकती है लॉटरी
गौरतलब है कि लोकसभा के साथ गुजरात की 5 विधानसभा सीट पोरबंदर, माणावदर, खंभात, वीजापुर तथा वाघोडिया सीट पर उपचुनाव भी कराए गये हैं। भाजपा ने कांग्रेस से आए पूर्व विधायकों को ही इन सीटों पर उम्मीदवार बनाया था। अगर इन सीट पर चुनाव परिणाम भाजपा की उम्मीद के अनुसार आते हैं तो संभवत पोरबंदर विधानसभा का चुनाव लड रहे अर्जुन मोढवाडिया तथा वीजापुर सीट से चुनाव लड रहे सी जे चावडा का राज्य मंत्री पद की लॉटरी लग सकती है।
रुपाणी ने कहा कि गुजरात सरकार में सात से आठ नये मंत्री बनाए जा सकते हैं इसके अलावा बोर्ड निगम में भी राजनीतिक नियुक्तियां की जा सकती है। उन्होंने कहा कि साबरकांठा में भिखाजी ठाकोर व वडोदरा में रंजन भट्ट पार्टी के घोषित प्रत्याशी थे, उन्होंने चुनाव लडने से इनकार कर दिया था इसलिए उम्मीदवार बदलना पडा था। पार्टी में किसी तरह का कोई आंतरिक विवाद नहीं है। उनका दावा है कि यह दोनों सीट भाजपा आसानी से जीतेगी। सूरत में निर्विरोध जीत के बाद राज्य की शेष सभी 25 सीटों पर उनकी पार्टी जीत रही है।
भाजपा को हैट्रिक की उम्मीद
गुजरात में भाजपा को 2014 तथा 2019 की तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 26 सीट पर जीत की संभावना है। सूरत सीट भाजपा ने पहले ही निर्विरोध जीत ली अब 25 सीट के लिए भाजपा का दावा है कि वह बडे अंतर के साथ यह सीटें जीत लेगी।
भाजपा प्रवक्ता जयराजसिंह परमार का दावा है कि राज्य की दो सीट वे 6 से 10 लाख मतों के अंतर से जीतेंगे जबकि 5 से 10 सीटों पर जीत का अंतर 4 से 5 लाख मतों का रहेगा। जयराज का कहना है कि कांग्रेस रणनीतिक रूप से कमजोर होने के साथ उनके पास सभी बूथ पर बैठने के लिए एजेंट भी नहीं हैं। उनका मानना है कि आणंद, साबरकांठा जैसी सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने मुकाबला किया लेकिन जीत भाजपा की ही होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।