Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब बनेगा सीता माता का मंदिर, गांधीनगर में अमित शाह ने किया एलान; बोले- 'ये दुनिया को नारी शक्ति का संदेश देगा'

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 08:56 AM (IST)

    अमित शाह ने गुजरात के विकास में योगदान देने के लिए मिथिलांचल और बिहार के लोगों की सराहना की और कहा कि इस क्षेत्र में प्राचीन काल से लोकतंत्र और दर्शन को सशक्त बनाने का इतिहास रहा है। अहमदाबाद में शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी वादा किया कि सीता माता का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

    Hero Image
    अमित शाह ने शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025' कार्यक्रम को किया संबोधित (फोटो-एक्स)

    पीटीआई, अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात के विकास में योगदान देने के लिए मिथिलांचल और बिहार के लोगों की सराहना की और कहा कि इस क्षेत्र में प्राचीन काल से लोकतंत्र और दर्शन को सशक्त बनाने का इतिहास रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहमदाबाद में 'शाश्वत मिथिला महोत्सव 2025' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें बोली हैं। अमित शाह ने यह भी वादा किया कि सीता माता का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

    'पूरी दुनिया को नारी शक्ति संदेश देगा ये मंदिर'

    अमित शाह ने कहा,

    जब मैं लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार गया था, तो मैंने कहा था कि राम मंदिर बन गया है, अब सीता माता का भव्य मंदिर बनाने की बारी है। यह मंदिर पूरी दुनिया को नारी शक्ति का संदेश देगा और जीवन को हर तरह से आदर्श कैसे बनाया जाए, इसका संदेश देगा।'

    बिहार के लोगों पर क्या बोले अमित शाह?

    अमित शाह ने कहा, 'गुजरात में बसे मिथिलांचल और बिहार के लोगों ने इसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि वे राज्य में सुरक्षित, सम्मानित और स्वागत योग्य हैं।'

    मिथिला की भूमि रामायण और महाभारत के समय से ही बुद्धिजीवियों की भूमि रही है, जिसमें प्राचीन विदेह साम्राज्य लोकतंत्र की जननी है।

    'पूरे देश को अपना संदेश देता रहा मिथिलांचल'

    अमित शाह ने कहा, महात्मा बुद्ध ने कई बार कहा था कि जब तक विदेह के लोग मिलजुलकर रहेंगे, उन्हें कोई नहीं हरा सकता। मिथिलांचल लोकतंत्र की एक मजबूत ताकत साबित हुआ, जो सालों तक पूरे देश को अपना संदेश देता रहा। मिथिलांचल शास्त्रार्थ की भी भूमि रही है।' अमित शाह ने कहा कि भारत के छह प्रमुख दर्शनों में से चार मिथिलांचल से आए हैं। 

    यह भी पढ़ें: हिंदी विरोध पर स्टालिन को अमित शाह ने दिखाया आईना, बोले- भाषा को मुद्दा बनाना तमिलनाडु सीएम का राजनीतिक हथकंडा