यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mukesh Ambani को जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो की हुई गिरफ़्तारी, गांधीनगर का एक युवक भी शामिल
Mukesh Ambani Death Threat बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को पहले 20 करोड़ की फिरौती की धमकी दी गई थी। इसके बाद ...और पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, अहमदाबाद। Mukesh Ambani Death Threat: भारत के शीर्ष बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को पिछले कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पहले धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा तेलंगाना के 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद अब 400 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गांधीनगर जिले के कलोल से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि इस युवक के पिता गुजरात पुलिस में कार्यरत हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को पहले 20 करोड़ की फिरौती की धमकी दी गई थी। इसके बाद 400 करोड़ की फिरौती मांगी गई। मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से देशभर में जांच शुरू की गई। इस धमकी के तार गुजरात से जुड़े होने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुजरात आई थी। गांधीनगर के कलोल स्थित पुलिस लाइन में रहने वाले राजवीर खांट नाम के युवक को गिरफ्तार कर मुंबई ले जाया गया।
पुलिस में कार्यरत हैं राजवीर खांट के पिता
राजवीर खांट के पिता गुजरात पुलिस में कार्यरत हैं। राजवीर खांट कलोल पुलिस लाइन में रहता है और बीकॉम तृतीय वर्ष में पढ़ रहा है। उनके पिता गांधीनगर पुलिस में कार्यरत हैं। राजवीर को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद यह पुलिस परिवार घर पर ताला लगाकर कहीं जा रहा है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में तेलंगाना से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
