Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ 20 फुट नीचे गिरा तिपहिया वाहन, तीन लोगों की मौत; आठ घायल

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 06 May 2023 02:35 PM (IST)

    गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में शनिवार को एक तिपहिया वाहन पुल के नीचे गिर गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा भंवड़ कस्बे के पास हुआ।

    Hero Image
    गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

    देवभूमि द्वारका, पीटीआई। Road Accident in Gujarat: गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के भंवड़ कस्बे के पास शनिवार को एक तिपहिया वाहन के पुल से गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो महिला यात्रियों और चालक की मौत

    भंवड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में दो महिला यात्रियों और तिपहिया के चालक की मौत हो गई और आठ अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि 'चकदा' वाहन नियंत्रण खो बैठा और पुल की रेलिंग तोड़कर सूखी नदी में 20 फुट नीचे जा गिरा। चकदा एक तिपहिया वाहन है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से राज्य के सौराष्ट्र क्षेत्र में आने-जाने और माल की ढुलाई के लिए किया जाता है।

    रूपमोरा गांव के पास हुआ हादसा

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसा सुबह करीब 11 बजे रूपमोरा गांव के पास एक स्टेट हाईवे पर हुआ, जब वाहन जामजोधपुर शहर से खंभालिया की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को जामनगर और खंभालिया के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    अहमदाबाद की रहने वाली थी दोनों महिलाएं

    दोनों मृतक महिलाएं अहमदाबाद की रहने वाली थीं और जामजोधपुर के धराफा गांव में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने गई थीं। अधिकारी ने कहा कि जब दुर्घटना हुई तब वे लौट रहे थे। 

    सांगली में पांच लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के सांगली में तेज रफ्तार की कार से ट्रक होने के चलते पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार लोग एक ही परिवार के थे। सभी तीर्थ यात्रा पर थे। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, सभी लोग विजापुर से जठ जा रहे था। जब उनकी कार अमृतवाड़ी फाटा पहुंची, तो उसी समय मिट्टी से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक उनके वाहन से टकरा गया। सभी लोग जठ कस्बे के रहने वाले थे।