Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    NFSU में द्वितीय कोलंबो सिक्युरिटी कॉन्क्लेव संपन्न, कानून और साइबर नीति पर हुई चर्चा

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 07:48 PM (IST)

    भारत ने विधानों साइबर नीतियों और घटना शमन पर सूचना के आदान-प्रदान के क्षेत्र में प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के उद्देश्य से दो दिवसीय बैठक का समापन किया। इस कार्यक्रम में भारत श्रीलंका मालदीव सेशेल्स बांग्लादेश और मॉरीशस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ये देश कोलंबो सुरक्षा परिषद ( Colombo Security Council ) के सदस्य और पर्यवेक्षक राज्य हैं।

    Hero Image
    राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय में हुआ साइबर सुरक्षा को लेकर बैठक (फोटो- जागरण)

    जेएनएन डेस्क, अहमदाबाद। राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर के सहयोग से भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा 'विधानों, साइबर नीतियों और घटना शमन पर सूचना के आदान-प्रदान' विषय को लेकर उसके साइबर सुरक्षा पर बैठक की गई। यह बैठक द्वितीय कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव और संयुक्त कार्य समूह के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित की गई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह कॉन्क्लेव दिनांक 30-31 जुलाई, 2024 को राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर में आयोजित किया गया।

    इस कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में भारत के अलावा श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस, बांग्लादेश और सेशेल्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव के तहत साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी की सुरक्षा महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक है। यह स्तंभ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, साइबर अपराध नियंत्रण और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी दृष्टिकोण विकसित करने पर केंद्रित है।

    विभिन्न मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा 

    कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में साइबर सुरक्षा से संबंधित नीतियों और रणनीतियों, समुद्री सुरक्षा, साइबर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए डिजिटल फोरेंसिक के उपयोग, साइबर खतरे की खुफिया जानकारी साझा करने सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

    साइबर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की प्रतिबद्धता

    तकनीकी प्रगति, अनुसंधान और चुनौतियों के अलावा, साइबरस्पेस को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नवीन दृष्टिकोणों पर भी चर्चा की गई। देश भर से आए प्रतिनिधियों ने साइबर सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए सहयोगात्मक ढंग से खोज करने के अनुभव भी प्रस्तुत किए। कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव के तहत क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने और साझा हितों की रक्षा के लिए साइबर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने की प्रतिबद्धता के साथ कॉन्क्लेव का समापन हुआ।

    ये सम्माननीय अतिथि कॉन्क्लेव में हुए शामिल 

    कॉन्क्लेव के दौरान श्री टी.वी. रविचंद्रन, उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार; लेफ्टिनेंट जनरल एम.यू. नायर, राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक; 'पद्मश्री' से सम्मानित डॉ. जे.एम. व्यास, कुलपति-एनएफएसयू; मेजर जनरल मंजीतसिंघ, संयुक्त सचिव-एनएससीएस; श्रीमती आशिमा चतुर्वेदी, निदेशक, एनएससीएस; प्रो. (डॉ.) एस.ओ. जुनारे, परिसर निदेशक, एनएफएसयू-गांधीनगर; श्री सी.डी. जाडेजा, कार्यपालक कुलसचिव-एनएफएसयू और प्रो.(डॉ.) नवीन कुमार चौधरी, परिसर निदेशक, एनएफएसयू-गोवा उपस्थित थे।