Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गैंगस्टर रवि पुजारी को ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद लेकर पहुंची पुलिस, बोरसद कोर्ट में किया पेश

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Tue, 20 Jul 2021 12:23 PM (IST)

    बोरसद के नगर पालिका पार्षद प्रग्नेश पटेल परजानलेवा हमला करने के मामले में गेंगेस्टर रवि पुजारी (Gangster Ravi Pujari)को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रवि पुजारी के खिलाफ गुजरात में आर्म्स एक्ट धमकी हत्या के प्रयास जैसे करीब 70 मामले दर्ज हैं।

    Hero Image
    गैंगस्टर रवि पुजारी को बोरसद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया।

    अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात पुलिस गैंगस्टर रवि पुजारी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अहमदाबाद पहुंची, पुलिस ने उसे बोरसद की स्थानीय अदालत में पेश किया। बोरसद के नगर पालिका पार्षद प्रग्नेश पटेल पर जानलेवा हमले मामले में पुलिस ने गेंगेस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद अपराध शाखा की एक टीम पुजारी को लेने बेंगलुरु पहुंची सोमवार शाम उसे लेकर अहमदाबाद एयरपोर्ट लेकर आई। पुलिस ने सबसे पहले स्थानीय अदालत को इसकी सूचना दी तथा वहां पेश किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     अहमदाबाद अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त प्रेमवीर सिंह ने बताया कि रवि पुजारी के खिलाफ गुजरात में आर्म्स एक्ट, धमकी, हत्या के प्रयास जैसे करीब 70 मामले दर्ज हैं। पार्षद पर फायरिंग मामले के अलावा गुजरात पुलिस सेनेगल गवर्नमेंट से अन्य मामलों में भी उसकी गिरफ्तारी की स्वीकृति लेगी। भारत की जांच एजेंसियों के साथ लंबे समय तक लुकाछिपी करने वाले रवि पुजारी को पश्चिम अफ्रीका के सेनेगल में पकड़ा गया था। भारत से बात कर पहले रवि पुजारी ऑस्ट्रेलिया में रहा तथा उसके बाद पश्चिमी अफ्रीका में अपने परिवार के साथ रहने लगा। वहां उसने नमस्ते इंडिया के नाम से रेस्टोरेंट की एक चेन भी खोल ली थी। इससे पहले रवि पुजारी को जनवरी 2019 तथा फरवरी 2020 में भी गिरफ्तार किया गया था लेकिन मौका पाकर वह विदेश भाग गया था।

    बॉलीवुड के कई नामी गिरामी लोगों को दे चुका है धमकी

    रवि पुजारी बॉलीवुड के कई नामी गिरामी लोगों को धमकी दे चुका है। अभिनेता अक्षय कुमार अमूल के एम डी आर एस सोढ़ी, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा सहित कई उद्योग पतियों को भी पुजारी अपना शिकार बनाना चाहता था। दरअसल आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद रवि पुजारी के साथ ही उसे छोड़कर चले गए थे तथा रवि पुजारी खुद ही अपना दबदबा बनाए रखने के लिए नामी हस्तियों को फोन करता तथा रंगदारी की रकम वसूलने का प्रयास करता। बोरसद नगरपालिका के चुनाव में चंद्रेश पटेल ने चुनाव में हार के बाद अपने एक साथी घनश्याम गोस्वामी की मदद से रवि पुजारी का संपर्क किया। चंद्रेश के बेटे ने रवि पुजारी को पार्षद प्रग्नेश पटेल की सुपारी दी थी। रवि पुजारी ने 2017 में प्रग्नेश पर जानलेवा हमला कराया जिसमें वह बाल-बाल बच गया था।

    लंबे समय से थी रवि पुजारी की तलाश

    अहमदाबाद अपराध शाखा को लंबे समय से इस मामले में रवि पुजारी की तलाश थी। सेनेगल में उसकी गिरफ्तारी के साथ ही अपराध शाखा सक्रिय हो गई थी तथा उसे पूछताछ के लिए गुजरात लाना चाहती थी। सेनेगल से पहले उसे बंगलुरु लाया गया, गुजरात पुलिस पहले उसे ट्रांजिट रिमांड पर अहमदाबाद लेकर पहुंची थी। डीसीपी चैतन्य मांगलिक ने बताया कि अभी रवि पुजारी की बोरसद के फायरिंग केस में गिरफ्तारी हुई है इस मामले की छानबीन के बाद उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामले भी खोले जाएंगे।