पीएम मोदी के भाई प्रहलाद की पत्नी भगवती बेन का निधन
Bhagwati Ben. पीएम नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद की पत्नी भगवती बेन का निधन हो गया है।
अहमदाबाद, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवती बेन मोदी का बुधवार सुबह निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थी। अहमदाबाद सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी के कुल चार भाई हैं। प्रहलाद मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र से दो साल छोटे हैं। प्रहलाद मोदी की पत्नी भगवती बेन (55) की थीं। उनके निधन से परिजनों में शोक का माहौल है।
भगवतीबेन के शव को अंतिम दर्शन के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया जाएगा। शाम पांच बजे थलतेज श्मशान गृह में उनका अंतिम संस्कार में किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।