यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi Degree Row: केजरीवाल-संजय को नहीं फिलहाल कोई राहत, अब HC ने यह कहकर की याचिका खारिज...
PM Modi Degree Row प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री मामले में टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे ...और पढ़ें

अहमदाबाद,राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री मामले में टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की याचिका पर त्वरित सुनवाई करने से गुजरात हाई कोर्ट ने इन्कार कर दिया।

23 सितंबर को दोनों नेताओं को अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में पेश होना है। पीएम की डिग्री मामले में केजरीवाल व संजय सिंह की अपमानजनक टिप्पणी मामले में मेट्रो कोर्ट ने 15 अप्रैल को समन जारी किया था। दूसरी बार 23 मई को समन जारी किया गया। दोनों ने जिला सत्र अदालत व हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन राहत नहीं मिली।
