Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Paresh Dhanani: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान परेश धनानी को पड़ा दिल का दौरा, मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

    Updated: Wed, 30 Oct 2024 12:34 PM (IST)

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अचानक कांग्रेस नेता परेश धनानी की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के श्रीजी अस्पताल में परेश धनानी की एंजियोप्लास्टी की गई है। जिसके बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। एआईसीसी सचिव अनंत पटेल अस्पताल में मौजूद हैं।

    Hero Image
    महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के दौरान परेश धनानी को पड़ा दिल का दौरा (फाइल फोटो)

    जागरण न्यूज डेस्क, अहमदाबाद। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अचानक कांग्रेस नेता परेश धनानी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के श्रीजी अस्पताल में परेश धनानी की एंजियोप्लास्टी की गई है। जिसके बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

    परेश धनानी को पड़ा दिल का दौरा

    पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता परेश धनानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान परेश धनानी की तबीयत बिगड़ गई थी। लिहाजा, उन्हें इलाज के लिए तुरंत मुंबई के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एआईसीसी सचिव अनंत पटेल अस्पताल में मौजूद हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

    कांग्रेस नेता एवं प्रवक्ता डाॅ. मनीष दोशी ने सोशल मीडिया पर जानकारी पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे परेश धनानी की नागपुर में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए श्रीजी हॉस्पिटल, मुंबई नाका, नासिक हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। एंजियोप्लास्टी की गई है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

    यह भी पढ़ें- "अपनी आवाज बुलंद करना मेरा कर्तव्य है...", जगन की मां ने भाई-बहनों के बीच झगड़े पर किया शर्मिला का समर्थन

    comedy show banner
    comedy show banner