Move to Jagran APP

'चुनाव जीतने पर विरोधी दलों को याद नहीं आती EVM', अमित शाह बोले- 20 साल गांव में पोस्टर बैनर लगा BJP में बढ़ा आगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव जीतने पर विरोधी दलों को ईवीएम की याद नहीं आती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा पर कई आरोप लगा रहे हैं लेकिन उनकी पार्टी ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है। शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा क्षेत्र में विजय शंखनाद रोडशो किया। उन्होंने लोगों से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

By Jagran News Edited By: Anurag GuptaPublished: Thu, 18 Apr 2024 10:00 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 10:00 PM (IST)
गृह मंत्री शाह ने गांधीनगर में किया रोड शो (फोटो: एएनआई)

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव जीतने पर विरोधी दलों को ईवीएम की याद नहीं आती है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के आरोप पर शाह ने कहा कि जब कांग्रेस व विरोधी दल तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल व जीत जाते हैं तब इन दलों को ईवीएम याद नहीं आती है।

loksabha election banner

गांधीनगर में शाह का रोडशो

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा पर कई आरोप लगा रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है। शाह ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की छह विधानसभा क्षेत्र में विजय शंखनाद रोडशो किया। उन्होंने लोगों से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की। साणंद से शुरु हुआ रोडशो कलोल, साबरमती, घाटलोडिया, नारणपुरा तथा वेजलपुर विधानसभा क्षेत्रों में होकर गुजरा। केसरिया ध्वज व फूलों से सजे रथ में सवार शाह के स्वागत में जनसैलाब उमड़ा।

शाह ने कलोल में कहा कि इस गांव और गलियों से उनका पुराना नाता रहा है। 20 साल तक यहां की दीवारों पर नारे लिखे, पोस्टर बैनर लगाते हुए भाजपा में आगे बढ़े। शाह ने रोडशो में शामिल लोगों पर फूल बरसाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। रोडशो के मार्ग में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह व भाजपा के चुनाव निशान कमल के कटआउट लगे थे।

रोडशो में शामिल हुए CM भूपेंद्र पटेल

शाह का रथ अहमदाबाद पहुंचने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल उनके साथ रोडशो में शामिल हुए। गांधीनगर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अमित शाह एक बार फिर मैदान में हैं। पार्टी के प्रवक्ता यज्ञेश दवे ने कहा,

अमित शाह जो गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

शाह ने कहा कि पिछले दो चुनाव में भाजपा ने गुजरात की सभी 26 सीट पर जीत दर्ज की, तीसरी बार भाजपा भारी बहुमत के साथ 26 सीट जीतेगी। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में सात मई को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और अमित शाह 20 से करेंगे कर्नाटक का ताबड़तोड़ दौरा, ये दिग्गज नेता भी करेंगे प्रचार

इस बार दक्षिण भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी भाजपा

बकौल पीटीआई, अमित शाह ने विश्वास जताया कि भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा,

चाहे पूर्व हो, पश्चिम हो, उत्तर हो या दक्षिण, देश का माहौल बताता है कि हमें 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। दक्षिण भारत में भाजपा का प्रदर्शन इस बार सबसे अच्छा होगा।

यह भी पढ़ें: NC-PDP और कांग्रेस ने युवाओं को थमाई बंदूकें, मोदी सरकार ने दिया काम; विपक्ष पर बरसे शाह

गौरतलब है कि 2019 में भाजपा ने कर्नाटक में 25 और तेलंगाना में चार सीटें जीती थीं। अन्य तीन दक्षिणी राज्यों, केरल, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में, पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.