Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prithvi Ambani Birthday: मुकेश अंबानी के पौत्र पृथ्वी के जन्मदिन पर मुंबई से केक व नीदरलैंड से मंगाए खिलौने

    By Sachin Kumar MishraEdited By:
    Updated: Fri, 10 Dec 2021 08:19 PM (IST)

    Prithvi Ambani Birthday मुकेश अंबानी के पौत्र पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन पर उसके लिए मुंबई से केक मंगाया गया है जबकि इटली व थाईलैंड के शैफ लजीज व्यंजन तैयार करने के लिए बुलाए गए हैं। श्लोका ने अपने लाडले के लिए नीदरलैंड से खिलौने मंगाए हैं।

    Hero Image
    गुजरात के जामनगर में धूमधान से मनाया जाएगा मुकेश अंबानी के पौत्र पृथ्वी का जन्मदिन। फाइल फोटो

    अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। दुनिया के अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी के पौत्र पृथ्वी अंबानी के दूसरे जन्मदिन की गुजरात के जामनगर में भव्य तैयारियां की जा रही है। आकाश अंबानी के पुत्र पृथ्वी अंबानी का 10 दिसंबर को पहला जन्म दिन है। उसके लिए नीदरलैंड से खिलौने, इटली व थाईलैंड से शैफ, मुंबई से केक तथा गुजरात से पंडित बुलाए गए हैं। एशिया में दूसरे नंबर के धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी के पौत्र पृथ्वी का दूसरा जन्मदिन जामनगर के रिसोर्ट में मनाया जाएगा। आकाश व श्लोका ने अपने पुत्र के जन्मदिन की भव्य तैयारियां की है। जामनगर में जन्मदिन के इस ग्रांड सेलेब्रेशन में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रोहत शर्मा, हार्दिक पंड्या व जहीर खान समेत कई जानी मानी हस्तियां जामनगर पहुंच रही हैं। जन्मदिन पर एक सौ ब्राह्मण पृथ्वी को अपना आशीर्वाद देंगे। पृथ्वी के लिए मुंबई से केक मंगाया गया है, जबकि इटली व थाईलैंड के शैफ लजीज व्यंजन तैयार करने के लिए बुलाए गए हैं। श्लोका ने अपने लाडले के लिए नीदरलैंड से खिलौने मंगाए हैं। मुंबई से ताजा केक जामनगर पहुंचाने के लिए एक विशेष चार्टर विमान रखा गया है। पृथ्वी का जन्म 10 दिसंबर, 2020 को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर में हुआ था, आकाश व श्लोका ने ही उसका नामकरण कर उसकी घोषणा की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आकाश और श्‍लोका का विवाह नौ मार्च, 2019 को हुआ था। उनके विवाह पर हुए जश्‍न की देश और विदेश हर जगह खूब चर्चा हुई थी। जब मुकेश अंबानी की कंपनी, रिलायंस ने लगभग करीब 620 करोड़ रुपये में ब्रिटेन के टाय ब्रांड हेमली का अधिग्रहण किया था तो लोगों ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कहा था कि मुकेश अंबानी अपने आने वाले पोते के लिए खिलौने एकत्रित कर रहे हैं। आकाश और श्‍लोका स्‍कूल से ही दोस्‍त रहे हैं। उनकी दोस्‍ती चार साल की उम्र में हुई थी। दोनों एक साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्‍कूल में पढ़ते थे। इसके बाद श्लोका ने 2009 में न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई की। लंदन स्‍कूल आफ इकोनो‍मिक्‍स एंड पालिटिकल साइंस से श्‍लोका ने लॉ में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की है।

    अरबपति परिवार की बहू होने और एक लग्जरी लाइफ स्टाइल में रहने वाली श्‍लोका जमीन से जुड़ी हैं। वह अपने एनजीओ के जरिए वे बेसहारा और गरीब लोगों की हर संभव सहायता करती हैं। एनजीओ और बिजनेस में व्‍यस्‍त रहने पर भी वह फुर्सत के क्षणों में आउटिंग पर जाना पसंद करती हैं। आकाश अंबानी की तरह श्‍लोका को कीमती गाड़ियों में घूमने का शौक है। श्लोका के पास अपनी बेंटले कार है जिसकी कीमत चार करोड़ है। आकाश की पत्‍नी श्लोका मेहता देश के दिग्गज हीरा कारोबारी रशेल मेहता की पुत्री हैं। एक बिजनेस वूमेन होने के साथ ही आकाश की पत्‍नी श्‍लोका सोशल वर्कर भी है। श्‍लोका कनेक्‍ट फार नाम से एक एनजीओ का संचालन भी करती है इसे उन्‍होंने 2015 में शरू किया था। इस एनजीओ में जरूरतमंद लोगों को भोजन, शिक्षा और रहने के लिए जगह दी जाती है।