तेज रफ्तार का कहर! रेस्टोरेंट में जा घुसी SUV, तीन लोगों को मारी टक्कर
गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पर एक तेज रफ्तार एसयूवी रेस्टोरेंट के अंदर जा घुसी। घटना सोमवार रात 1 बजे की बताई जा रही है। जिस दौरान ये हादसा हुआ उस वक्त कुछ लोग खाना खा रहे थे। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना में अभी तक कोई पुलिस मामला दर्ज नहीं किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। SUV Enter in Restaurant: गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां पर एक तेज रफ्तार कार रेस्टोरेंट के भीतर घुस गई। जिस दौरान तेज गति की एसयूवी रेस्टोरेंट में घुसी वहां पर कुछ लोग खाना खा रहे थे। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई पुलिस मामला दर्ज नहीं किया गया है।
एनडीटीवी की वेबसाइट पर छपी एक खबर के अनुसार राज्य के छोटा उदयपुर जिले में सोमवार रात को एक रेस्टोरेंट में एसयूवी जा घुसी। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि एक एसयूवी तेज गति से रेस्टोरेंट में घुसी और टेबलों को टक्कर मारते हुए तीन लोगों को घायल कर दिया। यह घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है।
सीसीटीवी में कैद हुए फुटेज के अनुसार बोडेली के रेस्टोरेंट में कुछ लोग खाना खाते नजर आ रहे हैं। रेस्टोरेंट में प्लास्टिक के टेबल चेयर लगे हैं और दीवारों पर हरा पर्दा नजर आ रहा है। इसी दौरान एक एसयूवी कार तेज रफ्तार में हॉर्न बजाते हुए आती है और पर्दे को चीरते हुए रेस्टोरेंट में रखे प्लास्टिक के टेबलों पर टक्कर मारती निकल जाती है।
इस दौरान वहां बैठे ग्राहकों ने किसी तरीके से अपने आप को बाचाने की कोशिश की। हालांकि, इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। टक्कर मारने के बाद भी एसयूवी रूकी नहीं बल्कि आगे बढ़ गई। इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं और अभी तक कोई पुलिस मामला दर्ज नहीं किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।