गुजरात में आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार का क्या है हाल, जानिए?
गढ़वी गुजरात की खंबालिया सीट पर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। पहले नंबर पर भाजपा के अय्यर मुलुबाई बने हुए हैं। उन्हें 77834 वोट अभी तक मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अहिर विक्रमभाई हैं। उन्हें 44715 वोट मिले हैं।

नोएडा, जागरण टीम। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी अपनी सबसे बड़ी जीत की ओर तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि साल 1985 के चुनाव में कांग्रेस के नेता माधव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने तब गुजरात विधानसभा में 149 सीटें जीती थीं। वहीं अब इस बार गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा 150 सीटें जीत लेती है तो गुजरात विधानसभा चुनाव के इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत होगी।
आप पार्टी के सीएम उम्मीदवार जीते या हारे
मालूम हो कि आप ने इसुदान गढ़वी को सीएम उम्मीदवार बनाया था। हालांकि इसुदान गढ़वी का चुनाव में बुरा हाल हो गया है। गढ़वी गुजरात की खंबालिया सीट पर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। पहले नंबर पर भाजपा के अय्यर मुलुबाई बने हुए हैं। उन्हें 77834 वोट अभी तक मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अहिर विक्रमभाई हैं। उन्हें 44715 वोट मिले हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।