Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Gujarat Gas Leak: वडोदरा के फार्मा फैक्ट्री में गैस लीक, चार लोग अस्पताल में भर्ती

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 04:33 PM (IST)

    Gujarat Gas Leak गुजरात के वडोदरा जिले में एक फार्मा फैक्ट्री में मंगलवार को गैस लीक हो गई। जहरीली गैस लीक से कई लोग इसके शिकार हुए हैं। पुलिस ने बताया कि वडोदरा स्थित फार्मा फैक्ट्री में पाइपलाइन से जहरीली गैस लीक हुई हुई। पुलिस ने बताया कि जहरीली गैस लीक के कारण चार श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Hero Image
    वडोदरा के फार्मा फैक्ट्री में गैस लीक। (सांकेतिक फोटो)

    पीटीआई, वडोदरा। गुजरात के वोडदरा में मंगलवार को एक फार्मास्युटिकल केमिकल कंपनी में पाइप से लीक हो गई। इससे प्रभावित चार श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    चार श्रमिकों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    इस घटना पर नजर रख रहे एक अधिकारी ने बताया कि सभी श्रमिकों की हालत स्थिर है। उन्होंने कहा कि गैस लीक की घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। उन्होंने कहा कि घटना के समय नंदेसरी जीआईडीसी क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री परिसर में कई कर्मचारी मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फैक्ट्री में गैस कैसे हुई लीक?

    अधिकारी ने कहा, एक क्षतिग्रस्त पाइप को जोड़ से अलग करने का काम चल रहा था, तभी गैस लीक हो गई। वहां मौजूद चार श्रमिकों ने गैस लीक की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर है।