Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat Accident: नशे में धुत युवक ने कार से मारी टक्कर, चार की मौत; जल्द ही लंदन वापस जाने वाला आरोपी

    गुजरात के आणंद में एक युवक ने नशे में धुत होकर तेज गति से कार दौड़ा दी। कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। लंदन में पढ़ने वाला जेनिश पटेल गत दिनों गुजरात आया था। जल्द ही वह लंदन वापस जाने वाला था। रविवार को उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। दोस्तों के साथ उसने शराब भी पी थी।

    By Jagran News Edited By: Abhinav AtreyUpdated: Tue, 06 Feb 2024 10:26 PM (IST)
    Hero Image
    नशे में धुत युवक ने कार से मारी टक्कर, चार की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात के आणंद में एक युवक ने नशे में धुत होकर तेज गति से कार दौड़ा दी। कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। लंदन में पढ़ने वाला जेनिश पटेल गत दिनों गुजरात आया था। जल्द ही वह लंदन वापस जाने वाला था। रविवार को उसने अपने दोस्तों को पार्टी दी थी। दोस्तों के साथ उसने शराब भी पी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी के बाद वह नशे में धुत होकर कार चलाकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान तीन बाइक सवार उसकी कार की चपेट में आ गए। इनमें से अंकिता बदलाणिया व जतिन हडिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दो अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

    तीन बाइक सवारों को टक्कर मारी

    पुलिस अधीक्षक अतुल बंसल ने बताया कि जेनिश शराब के नशे में था। उसने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। इस तरह से सात लोग कार की चपेट में आ गये थे। इनमें से चार की मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपित जेनिश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    आवारा कुत्तों ने ली मासूम की जान

    सूरत में एक चार साल की बच्ची की 10 से अधिक आवारा कुत्तों ने हमला कर जान ले ली। मासूम घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को घसीटकर दूर ले गये तथा गले पर काटने के कारण उसकी मौत हो गई। श्रमिक परिवार की वह इकलौती संतान थी।

    ये भी पढ़ें: Bhuj: इस्लामिक उपदेशक सलमान अजहरी पर दूसरी FIR दर्ज, कच्छ जिले में भड़काऊ भाषण देने का मामला