विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat: गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 2,000 स्पा और होटलों पर छापा; 183 लोग गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 21 Oct 2023 04:47 PM (IST)

देह व्यापार पर कार्रवाई के तहत गुजरात पुलिस ने 2000 स्पा होटलों पर छापेमारी की हैं। तीन दिन में 183 ...और पढ़ें

गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का एक्शन (Image: Representative)
गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का एक्शन (Image: Representative)

HighLights

  1. गुजरात में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का एक्शन
  2. कार्रवाई के तहत 183 लोगों को गिरफ्तार
  3. 2,000 स्पा और होटलों पर छापे

पीटीआई, अहमदाबाद। गुजरात पुलिस ने देह व्यापार पर राज्यव्यापी कार्रवाई के तहत पिछले तीन दिनों में लगभग 2,000 स्पा और होटलों पर छापे मारे हैं। कार्रवाई के तहत 183 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस ने 279 लोगों के खिलाफ 204 प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की हैं और 183 को गिरफ्तार किया है। इसमें कहा गया, 'गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी के निर्देश पर एक विशेष अभियान के तहत पुलिस गुरुवार से राज्य भर के होटलों और स्पा में औचक छापेमारी कर रही है।'

कारोबार की आड़ में चल रहा देह व्यापार

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बड़ी कार्रवाई के दौरान कानूनी कारोबार की आड़ में देह व्यापार चलाने के संदेह वाले सभी परिसरों पर छापेमारी की गई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत में सांघवी ने होटल और स्पा में चल रहे देह व्यापार को खत्म करने के लिए गुजरात सरकार का संकल्प व्यक्त किया था। 

यह भी पढ़े: Gujarat: गुजरात ने चुनावी राज्य राजस्थान और MP से लगी सीमाओं पर सुरक्षा की कड़ी, 48 चेकपोस्ट किए गए स्थापित

यह भी पढ़े: Gujarat में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, साथियों को पकड़ने के लिए ATS पूरे राज्य में कर रहा छापेमारी