Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Earthquake: जम्मू कश्मीर और गुजरात में लगे भूकंप के झटके, धरती के 5 KM नीचे रहा केंद्र

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Sat, 03 May 2025 10:39 AM (IST)

    गुजरात में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज हुई है। ISR ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र बानसकांठा के वाव में जमीन से 4.9 किलोमीटर नीचे था। यह भूकंप आज सुबह 335 मिनट पर आया जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। हालांकि भूकंप का मैग्नीट्यूड काफी कम था।

    Hero Image
    गुजरात में महसूस किए गए भूकंप के झटके। फाइल फोटो

    अहमदाबाद, पीटीआई। गुजरात और जम्मू कश्मीर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुजरात में इंस्टीट्यूट ऑफ सिसमोलॉजी रीसर्च (ISR) ने इसकी जानकारी दी है। कुछ घंटे पहले उत्तरी गुजरात में 3.4 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे, जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्थानीय प्रशासन की मानें तो झटके ज्यादा तेज नहीं थे। ऐसे में कहीं कोई जनहानि नहीं हुई है। किसी की जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

    गुजरात में भूकंप का केंद्र

    इस भूकंप का केंद्र गुजरात के बानसकांठा में स्थित वाव को बताया जा रहा है, जो गांधीनगर से महज 27 किलोमीटर की दूरी पर है। शनिवार की सुबह 3:35 बजे भूकंप आया था। वाव में भूकंप का केंद्र जमीन से 4.9 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है।

    2001 में भूंकप ने मचाई थी तबाही

    बता दें कि गुजरात को भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील जगहों में गिना जाता है। पिछले 200 साल में गुजरात में 9 बड़े भूकंप आ चुके हैं। 26 जनवरी 2001 को गुजरात के कच्छ में भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी, जो पिछले 200 सालों में तीसरा सबसे बड़ा भूकंप था। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन (GSDMA) के अनुसार, इस भूकंप में 13,800 लोगों की जान चली गई थी और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

    जम्मू कश्मीर में आया भूकंप

    गुजरात के अलावा जम्मू कश्मीर में भी आधी रात को भूकंप के झटके लगे हैं। 3 मई की रात लगभग 2:29 बजे 2.7 की तीव्रता से भूकंप आया था। जम्मू कश्मीर में भूकंप का केंद्र डोडा में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Goa Temple Stampede: गोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत, 15 घायल

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।