विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात के अरावली की एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक; 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 25 Oct 2023 10:57 AM (IST)

अरावली जिले में स्थित केमिकल फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। केमिकल फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण है ...और पढ़ें

गुजरात के अरावली की एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक (फोटो एएनआई)
गुजरात के अरावली की एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक (फोटो एएनआई)

HighLights

  1. केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग।
  2. केमिकल फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक।
  3. आग लगने के कारण का नहीं चल पाया पता।

एएनआई, अरावली (गुजरात)। गुजरात के अरावली जिले में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक हो गए।

बुधवार सुबह लगी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अरावली जिले में स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग आज सुबह लगी है। केमिकल फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: भिवंडी के महाराष्ट्र डाइंग फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; कोई हताहत नहीं

60 से अधिक टैंकर हुए जलकर खाक

बता दें कि फैक्ट्री में रखे केमिकल से भरे 60 से अधिक टैंकर जलकर खाक हो गए। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। मामले में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।

यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: दुकान में आग लगने से मचा हड़कंप, एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक