विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitamarhi News: दुकान में आग लगने से मचा हड़कंप, एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Wed, 25 Oct 2023 10:18 AM (IST)

बिहार के सीतामढ़ी में एक दुकान में दशहरा के बीच भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि लगभग ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. आग लगने के पांच घंटे बाद स्थिति पर पाया गया काबू
  2. शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। सीतामढ़ी के सुरसंड मुख्य बाजार में बुधवार की अहले सुबह गणेश रूई भंडार नामक दुकान व गोदाम में बिजली के शार्ट सर्किट सर्किट से आग लग गई। अग्निशमन दस्ता व स्थानीय लोगों के सहयोग से पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में एक करोड़ से अधिक का सामान जलने का अनुमान है।

एक ही मकान में दुकान गोदाम और घर

जानकारी के मुताबिक, दुकान, रूई के थोक विक्रेता गणेश कुमार सरावगी की है। दुकान, गोदाम व घर एक ही बिल्डिंग में रहने के कारण दुकान व गोदाम में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए। इसके अलावा, घर का भी ढेर सारा सामान जल कर नष्ट हो गए हैं।

आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी से दुकान का शटर तोड़ना पड़ा। तीन बड़ा और एक छोटा अग्निशमन वाहन लगाया गया। आग बुझाने के दौरान एक अग्निशमन कर्मी तथा दो स्थानीय लोग झुलस कर जख्मी हो गए। अगलगी की घटना में दस लाख नकद समेत एक करोड़ से अधिक की सामग्री जलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- चंपानगर के बड़ी मस्जिद के पास लगी भीषण आग, आधे दर्जन से अधिक दुकानें और घर जलकर राख

यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली, दिनदहाड़े बोलेरो कार को घेरकर दिया वारदात को अंजाम