Move to Jagran APP

Gujarat Board 12th Result 2021: गुजरात बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्‍ट घोषित, जानें किस ग्रेड में कितने बच्‍चे हुए पास

Gujarat Board 12th Result 2021 गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आज वाणिज्य और कला स्ट्रीम के कक्षा 12 के परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र result.gseb.org और gseb.org वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 10:30 AM (IST)
Gujarat Board 12th Result 2021: गुजरात बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्‍ट घोषित, जानें किस ग्रेड में कितने बच्‍चे हुए पास
गुजरात बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आज, 31 जुलाई को कक्षा 12 के परिणाम की घोषणा की है। घोषित परिणाम गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट result.gseb.org और gseb.org पर चेक किया जा सकता है। आज वाणिज्य और कला स्ट्रीम के कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए गए हैं जबकि साइंस स्ट्रीम का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। गौरतलब है कि इस साल, जीएसईबी (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board) कक्षा 12वीं की परीक्षा 2021 के लिए जनरल स्ट्रीम (कला और वाणिज्य) के 5.43 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था हालांकि राज्य में COVID-19 महामारी की स्थिति के कारण परीक्षा रद हो गया थी।

loksabha election banner

किस ग्रेड में कितने छात्र हुए पास

गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड गांधीनगर का कक्षा 12 का सामान्य प्रवाह का परीक्षा परिणाम शनिवार सुबह घोषित किया गया। इसमें 691 छात्र-छात्राओं को ए वन ग्रेड मिला जबकि एक लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने C1 व C2 ग्रेड हासिल किए। सामान्य वर्ग के सभी छात्रों को कोरोना महामारी के चलते सरकार की ओर से मास प्रमोशन मिला है। परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा लेकिन बोर्ड परीक्षा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि A1 ग्रेड में मात्र 691 एक छात्र की जगह बना पाए। B1 ग्रेड में 35, 288 छात्रों ने अपनी जगह बनाई जबकि B2 ग्रेड में में 82,010 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। c1 ग्रेड में 1, 29786 जबकि c2 ग्रेड में एक लाख 8, 299 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा D ग्रेड में 28690, E1 में 5885 जबकि E2 में 28 छात्र-छात्राएं शामिल है। परीक्षा में 4 लाख 127 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे इनमें छात्रों की संख्या दो लाख 10375 है जबकि छात्राओं की संख्या 1 लाख 89 हजार 752 है।

ऐसे चेक करें परिणाम

1- गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं--gseb.org

2- कक्षा 12 के परिणाम 2021 पर क्लिक करें

3- रोल नंबर, आदि दर्ज करें

4- सबमिट पर क्लिक करें

5- जीएसईबी कक्षा 12 परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा

6- डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें

जो छात्र GSEB कक्षा 12 के परिणाम से असंतुष्‍ट होंगे वे विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जो COVID-19 महामारी की स्थिति सामान्य होने के बाद आयोजित की जाएगी।

 कोई व्यक्तिगत परिणाम नहीं

इस साल, गुजरात बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध नहीं होंगे। स्कूलों को अपने इंडेक्स नंबर और पासवर्ड के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा और अपने छात्रों के परिणाम डाउनलोड करने होंगे। छात्रों को अपने स्कोरकार्ड जानने के लिए अपने स्कूलों से संपर्क करना होगा।

जीएसईबी 12वीं परिणाम 2021: ग्रेडिंग सिस्टम

गुजरात कक्षा 12वीं पास करने के लिए, एक छात्र को सभी विषयों में कम से कम ग्रेड 'डी' प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। जिन छात्रों ने विषयों में ग्रेड 'ई1' या ग्रेड 'ई2' हासिल किया है, उन्हें कक्षा 12वीं पास करने के लिए पूरक परीक्षा देनी होगी। पिछले हफ्ते, गुजरात बोर्ड ने साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए कक्षा 12 का परिणाम घोषित किया था। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 100 प्रतिशत दर्ज किया गया। बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 3,245 छात्रों ने A-1 ग्रेड हासिल किया, 15,254 ने A2, 24,757 ने B1 ग्रेड और 26,831 ने B2 ग्रेड हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.