Gujarat Local Body Elections: गुजरात भाजपा ने किया चुनाव प्रचार का आगाज, कांग्रेस में आपसी कलह
गुजरात में निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। गुजरात में 6 महानगरपालिका के लिए आगामी 21 फरवरी को मतदान होगा। वही कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर आपसी कलह शुरू हो गयी है।
अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। गुजरात भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए गुरुवार को विधिवत रूप से चुनाव प्रचार का आगाज किया। अहमदाबाद के कांकरिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी तथा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण संकल्प दिवस के रूप में मनाया साथ ही अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जामनगर, भावनगर तथा बड़ोदरा के भाजपा प्रत्याशियों को वर्चुअल संकल्प दिलाया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी तथा देश तथा समाज की सेवा में उनके योगदान को याद किया। गुजरात में 6 महानगरपालिका के लिए आगामी 21 फरवरी को मतदान होगा तथा भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी के अलावा ए आई एम आई एम वह भारतीय ट्राइबल पार्टी का गठबंधन भी चुनाव मैदान में है।
कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर आपसी कलह शुरू
भाजपा जहां एकजुट होकर इस चुनाव को 2022 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में लड़ रही है वही कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर आपसी कलह शुरू हो गयी है। पार्टी के ही वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया विधायक इमरान खेड़ावाला विधायक ग्यासुद्दीन शेख सहित कई नेता कांग्रेस नेताओं पर टिकट वितरण में गड़बड़ी तथा भाई भतीजावाद का आरोप लगा चुके हैं। महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सोनल पटेल तथाराजकोट महिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षा बा जाडेजा कांग्रेस नेताओं पर टिकट बेचने का भी आरोप लगा रही हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।