Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोदी सबसे अधिक लोकप्रिय PM, गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष पाटिल बोले- इंदिरा ने नारा दिया पर गरीबों का नहीं किया भला

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 08:56 PM (IST)

    गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं। उन्‍होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के साथ वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा कि मोदी देश के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं। फाइल फोटो।

    Hero Image
    मोदी सबसे अधिक लोकप्रिय PM- गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष पाटिल।

    अहमदाबाद, जेएनएन। गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष सी आर पाटिल ने कहा है कि नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री हैं, देश को शक्तिशाली बनाने के कारण मोदी लोकप्रिय हैं। जवाहर लाल नेहरु देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे इसलिए याद किये जाते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत का परमाणु संपन्‍न देश बनाया लेकिन नेहरु व इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने के नारे दिये लेकिन उनका भला नहीं कर सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी देश के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता- पाटिल

    सौराष्‍ट्र इलाके के जूनागढ में भाजपा अध्‍यक्ष पाटिल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उन्‍होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के साथ वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए कहा कि मोदी देश के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं, उनहोंने देश को शक्तिशाली बनाया इसलिए वे लोकप्रिय हैं।

    मोदी के कार्यकाल में हुआ राम मंदिर का निर्माण

    उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में राममंदिर का निर्माण हुआ, कश्‍मीर में धारा 370 हटाई गई, सजिर्कल स्‍ट्राइक कर पाकिसतान को मूंहतोड जवाब दिया गया। पाटिल ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्‍होंने देश को परमाणु शक्ति संपन्‍न देश बनाया।

    इंदिरा गांधी ने देश में लागू किया आपातकाल

    पाटिल ने कहा कि नेहरु इसलिए लोकप्रिय हुए क्‍यों की आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे , वे एक संपन्‍न खानदान से थे तथा उनके कपडे लंदन में धुलने के लिए जाते थे ऐसी लोकचर्चा होती है। नेहरु सबसे अधिक समय तक पीएम रहे लेकिन उनके निर्णय से गरीबों का भला हुआ हो ऐसा लगता नहीं है। इंदिरा गांधी ने पाक‍िस्‍तान के खिलाफ युद्ध जीता और अलग बांग्‍लादेश बनावा दिया था लेकिन गरीबी हटाओ का नारा देकर उनका कोई भला नहीं कर सकीं। उलटे कांग्रेस नेताओं की गरीबी जरुर दूर हो गई। इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल भी लागू किया था।