Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujarat: विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    Updated: Sun, 23 Jun 2024 10:30 PM (IST)

    राजस्थान के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपराध शाखा के अधिकारियों ने राजस्थान के बालोतरा जिले से की। आरोपित का नाम किशनलाल जाट है। आरोपित के पास से एक पिस्टल और नौ कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपित ने विधायक को निशाना बनाने के लिए पिस्टल को मध्य प्रदेश से खरीदा था।

    Hero Image
    रविन्द्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    पीटीआई, अहमदाबाद। राजस्थान के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी वाले पोस्ट करने के आरोपित को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपराध शाखा के अधिकारियों ने राजस्थान के बालोतरा जिले से की। आरोपित का नाम किशनलाल जाट है। आरोपित के पास से एक पिस्टल और नौ कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने जब्त किया पिस्टल और 10 कारतूस

    आरोपित ने विधायक को निशाना बनाने के लिए पिस्टल को मध्य प्रदेश से खरीदा था। अपराध शाखा के अनुसार, किशनलाल जाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक माह पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उसने शिवपुर विधानसभा सीट से विधायक भाटी को जान से मारने की धमकी दी थी।

    आरोपित ने विधायक की हत्या करने के लिए मध्य प्रदेश से एक पिस्टल और 10 कारतूस खरीदे थे। अपराध शाखा के अनुसार, हथियार को उसने अपनी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखा था। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।