Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा- बढ़ती गर्मी महिला कामगारों को कर रही प्रभावित

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Sun, 05 Feb 2023 10:56 PM (IST)

    अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं। अहमदाबाद में हिलेरी ने सेल्फ इम्पावर्ड वुमेन एसोसिएशन (एसईडब्ल्यूए) के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एसईडब्ल्यूए की संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी। फोटो- एपी।

    Hero Image
    बढ़ती गर्मी महिला कामगारों को कर रही प्रभावित- हिलेरी क्लिंटन ने कहा।

    अहमदाबाद, पीटीआई। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन रविवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचीं। अहमदाबाद में हिलेरी ने 'सेल्फ इम्पावर्ड वुमेन एसोसिएशन' (एसईडब्ल्यूए) के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एसईडब्ल्यूए की संस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांधीवादी इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी। हिलेरी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली गर्मी अनौपचारिक क्षेत्रों में महिला मजदूरों के लिए एक अतिरिक्त चुनौती है। एक वैश्विक 'क्लाइमेट रेसिलिएंस फंड' इस चुनौती से निपटने में मदद करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्लाइमेट रेसिलिएंस फंड शुरू करने के लिए साथ आया लोगों का एक समूह

    क्लिंटन ने कहा कि इस बारे में चिंता कर रहे लोगों का एक समूह क्लाइमेट रेसिलिएंस फंड शुरू करने में मदद करने के लिए साथ आया है। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला फंड होगा। क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने एसईडब्ल्यूए की निदेशक रीमाबेन नानावती से बात की है कि गर्मी नई चुनौती है क्योंकि यह महिला ट्रेड यूनियन के सदस्यों के हर काम को प्रभावित करेगी।

    महिला कामगारों की आय होती है प्रभावित

    उन्होंने कहा कि फिर चाहे आप निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हों या फिर कचरा रिसाइकिल, फेरीवाले, फुटपाथ पर सामान बेचने वाले, किसान या फिर प्लास्टिक के क्षेत्र में महिलाओं पर पर्यावरण में आ रहे बदलावों से गर्म होते मौसम का असर पड़ा है। इससे महिला कामगारों की आय भी प्रभावित हुई है।

    यह भी पढ़ें-

    आईएआरसी का आकलन 2040 तक भारत समेत एशिया में 59% बढ़ेंगे कैंसर के नए मरीज, संतुलित भारतीय खाना कम करेगा खतरा

    Fact Check: आंध्र के नेल्लोर में हिंदू धार्मिक यात्रा में बाधा पहुंचाने की पुरानी घटना के वीडियो को महाराष्ट्र का बताकर किया जा रहा वायरल