Gujarat Crime: गुजरात में चलती ट्रेन से दिव्यांग यात्री को फेंका, मौत; पुलिस ने एक आरोपित दबोचा
गुजरात के जामनगर के पास 35 वर्षीय एक दिव्यांग व्यक्ति को दो यात्रियों ने चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पीड़ित ने दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बे में आरोपितों के चढ़ने पर आपत्ति जताई थी। यह घटना बुधवार सुबह की है। जामनगर रेलवे पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपति हाजी अय्यूब कछाड़िया को गिरफ्तार किया है।

पीटीआई, जामनगर। गुजरात के जामनगर के पास 35 वर्षीय एक दिव्यांग व्यक्ति को दो यात्रियों ने चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने दिव्यांगों के लिए आरक्षित डिब्बे में आरोपितों के चढ़ने पर आपत्ति जताई थी।
एक आरोपति को पुलिस ने पकड़ा
यह घटना बुधवार सुबह की है। जामनगर रेलवे पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपति हाजी अय्यूब कछाड़िया को गिरफ्तार किया है। सह-आरोपित सद्दाम कछाड़िया की तलाश जारी है।
पीड़िता का शव बुधवार सुबह जामनगर शहर के पास गुलाबनगर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे मिला। जामनगर रेलवे पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वडोदरा निवासी हितेश मिस्त्री के रूप में हुई है। वह मंगलवार रात सौराष्ट्र एक्सप्रेस से पोरबंदर से घर लौट रहा था।
झगड़े में दे दिया धक्का
पुलिस निरीक्षक भारती वेगडा के अनुसार, पोरबंदर और जामनगर के बीच आरोपित विशेष कोच में घुस गए। जब मिस्त्री ने विरोध किया तो उन्होंने उससे झगड़ा किया। उसकी पिटाई करने के बाद हापा स्टेशन से पहले उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।