विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Fri, 11 Nov 2022 08:28 PM (IST)

Gujarat Assembly Elections 2022 कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इससे पहले कांग्रेस ...और पढ़ें

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की।
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 43 और दूसरी में 46 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। बता दें कि शुक्रवार को जारी की गई लिस्ट में इंद्रनील राजगुरु का भी नाम शामिल है, जिन्होंने पहले आप में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए। इंद्रनील राजगुरु राजकोट पूर्व से चुनाव लड़ेगें।

इन उम्मीदवारों के नाम आए सामने

कांग्रेस ने गंदेवी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदलते हुआ अशोक भाई पटेल को टिकट दिया है। वहीं पार्टी ने रापर से बच्चूभाई अरेठिया को टिकट दिया है। वधावन से तरुण गंधवी को चुनावी मैदान में उतरा है। इससे पहले गुरुवार रात कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की थी। 46 प्रत्याशियों वाली इस लिस्ट में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ललित कगथरा के अलावा पाटीदार समेत अन्य कई ऐसे विधायकों के नाम भी हैं, जिनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

आपको बता दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ें- Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा की सूची में हिंदुत्व की छाप, इस बार भी कोई मुस्लिम चेहरा नहीं

यह भी पढ़ें- Gujarat Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी