विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat Assembly Elections 2022: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 11 Nov 2022 12:35 AM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2022 01:35 AM (IST)

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इससे पहले कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों ...और पढ़ें

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी।
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी।

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार रात कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की। 46 प्रत्याशियों वाली इस सूची में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ललित कगथरा के अलावा पाटीदार समेत अन्य कई ऐसे विधायकों के नाम भी हैं, जिनके भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। पार्टी ने पूर्व नेता विपक्ष परेश धनाणी को अमरेली से फिर मैदान में उतारा है।

भाजपा ने पहली ही सूची में 160 प्रत्याशी मैदान में उतारे

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली ही सूची में 160 प्रत्याशी मैदान में उतारे जबकि आप ने 9 सूचियों में सवा सौ से अधिक को टिकट दिया। कांग्रेस की दो सूचियों में अब तक 89 उम्मीदवार घोषित किए गए। कांग्रेस की इस सूची में पार्टी के कई दिग्गज नाम है इनमें कार्यकारी अध्यक्ष वीरजी ठुम्मर को लाठी से, अंबरीश डेर को राजूला से सावरकुंडाल से प्रताप दुधात, खंभालिया सीट पर विक्रम माडम, जूनागढ में भिखाभाई जोशी, धोराजी से ललित वसोया, ऊना से पूंजाजी वंश को टिकट मिला।भाजपा की नजर वसोया, डेर, दुधात जैसे विधायकों पर भी थी।

तीन मुस्लिम प्रत्याशी को मिला टिकट

कांग्रेस ने कच्छ की अबडासा सीट पर ममदभाई जंग जाट, वांकानेर से मो जाविद पीरजादा तथा सूरत पूर्व से असलम साइकिल वाला को टिकट दिया है। अहमदाबाद की दरियापुर से विधायक ग्यासुद्दीन शेख, जमालपुर-खाडिया में इमरान खेडावाला को टिकट मिलना तय है।

भारतीय ट्राइबल पार्टी से गठबंधन नहीं

बीटीपी के संस्थापक छोटू वसावा व उनके पुत्र एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश वसावा की सीट झगडिया व डेडियापाडा से कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिये, जिससे उसकी कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीद खत्म हो गई। महेश वसावा अपनी सीट छोड़कर पिता की सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

गुजरात में दो चरणों में होने है विधानसभा चुनाव

बता दें गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने है और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। कांग्रेस पार्टी ने अंजर विधानसभा सीट के लिए रमेशभाई एस डंगर, गांधीधाम के लिए भरत वी सोलंकी, दीसा के लिए संजयभाई गोवाभाई राबरी, खेरलु सीट के लिए मुकेशभाई एम देसाई, कादी सीट पर परमार प्रवीणभाई को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में हिम्मतनगर विधानसभा सीट के लिए कमलेशकुमार को टिकट दिया है। अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल और गांधीधाम से भरत वी. सोलंकी को टिकट दिया गया है इसके अलावा राजकोट साउथ से हितेशभाई एम वोरा, राजकोट रूरल से सुरेशभाई कर्शणभाई भथवार को उम्मीदवार घोषित किया है। जामनगर नॉर्थ से भिपेंद्रसिह चतुरसिंह जड़ेजा को टिकट दिया है। वहीं पोरबंदर सीट से अर्जुन मोढवाडिया को प्रत्याशी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: अभिनेता सुशांत सिंह महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

ये भी पढ़ें: पुरानी पेंशन बहाली को 2024 में चुनावी वादा बनाएगी कांग्रेस, नौकरीपेशा मध्यम वर्ग को पार्टी से जोड़ने की कोशिश