Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब अहमद पटेल की बेटी को यहां से उतार सकती है कांग्रेस, भरूच सीट AAP के खाते में जाने से थीं नाराज

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 07:42 PM (IST)

    Gujarat News गुजरात की नवसारी सीट से सीआर पाटिल लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। गत चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश पटेल को छह लाख से ज्यादा मतों से हराया था जो देश में सबसे अधिक मतों के अंतर से हराने का रिकार्ड बना था। कांग्रेस अब इस सीट पर कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की पुत्री को उतारने की रणनीति बना रही है।

    Hero Image
    दिवंगत नेता अहमद पटेल की पुत्री मुमताज पटेल (फाइल फोटो)

    शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की पुत्री मुमताज पटेल को दक्षिण गुजरात की नवसारी सीट से मैदान में उतारने की चर्चा है। प्रवासी, ओबीसी तथा मुस्लिम वोटों को साधने के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल को उनके घर में ही घेरने की रणनीति के तहत कांग्रेस यह निर्णय ले सकती है। इसके अलावा राजकोट से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला के सामने पूर्व नेता विपक्ष परेश धनाणी को उतारा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुजरात की नवसारी सीट से सीआर पाटिल लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। गत चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश पटेल को छह लाख से ज्यादा मतों से हराया था जो देश में सबसे अधिक मतों के अंतर से हराने का रिकार्ड बना था। कांग्रेस अब इस सीट पर कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की पुत्री को उतारने की रणनीति बना रही है।

    मुमताज लंबे समय से भरुच में हैं सक्रिय 

    नवसारी में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और ओडिशा के प्रवासी काफी संख्या में हैं। लगभग दो लाख मुस्लिमों के साथ ही ओबीसी वर्ग की भी अच्छी संख्या होने के कारण मुमताज को यहां से टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। मुमताज लंबे समय से भरुच में सक्रिय हैं। वह वहां से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं, लेकिन कांग्रेस को यह सीट आम आदमी पार्टी के लिए छोड़नी पड़ी है।

    राजकोट सीट भाजपा के हो सकते हैं यह उम्मीदवार

    उधर, सौराष्ट्र की पाटीदार बहुल राजकोट सीट पर भाजपा के उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला के खिलाफ गुजरात विधानसभा के पूर्व नेता विपक्ष परेश धनाणी को उतारा जा सकता है। यदि कांग्रेस यह निर्णय करती है तो रुपाला व धनाणी करीब 20 साल बाद एक बार फिर आमने सामने होंगे।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Polls: अहमदाबाद पूर्व से कांग्रेस प्रत्याशी रोहन गुप्ता नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप