विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Rajya Sabha Election 2020 : सिंधिया को खोने के बाद डरी कांग्रेस, शुक्ला की जगह सोलंकी को बनाया रास उम्मीदवार

By Babita kashyapEdited By:
Published: Fri, 13 Mar 2020 08:08 AM (IST)

सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बाद भय का माहौल कांग्रेस ने गुजरात से राज्यसभा के लिए वरिष्ठ नेता राजीव शुक्‍ला का नाम काटकर सोलंकी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया।

MP Rajya Sabha Election 2020 : सिंधिया को खोने के बाद डरी कांग्रेस, शुक्ला की जगह सोलंकी को बनाया रास उम्मीदवार
MP Rajya Sabha Election 2020 : सिंधिया को खोने के बाद डरी कांग्रेस, शुक्ला की जगह सोलंकी को बनाया रास उम्मीदवार

अहमदाबाद, शत्रुघ्‍न शर्मा। दूध का जला छाछ भी फूंककर पीता है, यह कहावत तब सार्थक हो गई जब कांग्रेस ने गुजरात से राज्यसभा के लिए वरिष्ठ नेता राजीव शुक्‍ला का नाम काटकर पूर्व केंद्रीय मंत्री भरतसिंह सोलंकी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया।

शुक्ला ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से खुद के प्रत्‍याशी बनाए जाने की जानकारी सार्वजनिक की थी जिसके बाद सोलंकी समर्थक विधायक भड़क गए। दोपहर तीन बजे जब कांग्रेस प्रत्याशियों के रूप में वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल व राजीव शुक्ला का नाम उछला जिसके बाद कांग्रेस विधायक बलदेवजी ठाकोर सहित करीब एक दर्जन विधायकों ने सोलंकी के समर्थन में बैठक शुरू करते हुए आलाकमान को मध्य प्रदेश जैसा वाकया गुजरात में दोहराने के संकेत दे दिए।

सोलंकी ज्योतिरादित्य के करीबी माने जाते हैं तथा बड़ी संख्‍या में कांग्रेस विधायक उनके समर्थक हैं, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा उनके रिश्तेदार हैं। बताया जाता है कि सोलंकी ने आलाकमान को गुजरात में बदलते राजनीतिक समीकरण की जानकारी दी जिसके बाद कांग्रेस ने अपनी अधिकारिक उम्‍मीदवारों की सूची में गोहिल के साथ सोलंकी के नाम की घोषणा की।

भाजपा ने एक दिन पहले ही अभय भारद्वाज व रमीला बेन बारा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, कांग्रेस व भाजपा प्रत्‍याशी शुक्रवार दोपहर अपना नामांकन गांधीनगर में दाखिल करेंगे। दोनों ही दलों की ओर से दो-दो प्रत्‍याशी होने पर चुनाव कराने की नौबत नहीं आयेगी।

गौरतलब है कि शुक्ला ने खुद अपने नाम की पुष्टि सोशल मीडिया पर कर दी थी, जिसके बाद सोलंकी समर्थक लॉबिंग करने लगे, सोलंकी के भाजपा की ओर से तीसरे प्रत्‍याशी के रूप में नामांकन की भी अटकलें शुरू हो गई थी, लेकिन पूर्व मुख्‍यमंत्री माधवसिंह सोलंकी के पुत्र भरतसिंह राजनीति के पक्‍के खिलाड़ी निकले ओर अपनी सीट सुरक्षित करा ली। 

ओडिशा विधानसभा में श्रीमंदिर फंड को Yes Bank में रखे जाने को लेकर हो-हल्ला: सदन की कार्रवाई स्थगित

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजद के चार उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र मचाया

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।