Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gujrat Polls 2022: मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 12 दिसंबर को नई सरकार का गठन

    By Versha SinghEdited By:
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 01:43 PM (IST)

    गुजरात में बंपर जीत के बाद भाजपा सरकार अपनी नई सरकार का गठना 12 दिसंबर को करने जा रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्यभवन जाकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

    गुजरात: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपनी सरकार का इस्तीफा सौंपा दिया है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित हुए थे। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में रिकार्ड सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी, वहीं हिमाचल प्रदेश में परंपरा कायम रही। यहां कांग्रेस ने सत्ता में फिर वापसी की है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की एक संसदीय और दो विधानसभा सीटों के साथ ही बिहार, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। कुल मिलाकर 257 सीटों पर चुनाव हुआ था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि भूपेंद्र भाई पटेल आज सुबह गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचे थे। जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया है। 

    बता दें कि भूपेंद्र भाई पटेल 12 दिसंबर को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे कल घोषित हुए थे, जिसमें भाजपा ने 156 सीटों पर जीत के साथ लगातार 7वीं बार राज्य में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटें मिलीं, आम आदमी पार्टी ने 5 और अन्य ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की।

    भाजपा को 183 विधानसभा सीटों पर मिली जीत

    उपचुनाव की बात करें तो भाजपा को यूपी की रामपुर और बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर जीत हासिल हुई। वहीं, कांग्रेस ने राजस्थान की सरदारशहर और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। इसके अलावा, यूपी की खतौली विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन और ओडिशा की पद्मपुर विधानसभा सीट से बीजद उम्मीदवार को जीत हासिल हुई। कुल मिलाकर 257 सीटों में से भाजपा को 183 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल हुई।

    comedy show banner
    comedy show banner