विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujarat: जयंती भानुशाली हत्याकांड में छबील पटेल को मिली जमानत

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Mon, 30 Nov 2020 02:40 PM (IST)

Gujarat जयंती भानुशाली हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व विधायक छबील पटेल को छह दिन की जमानत मिली है। पुलिस ...और पढ़ें

जयंती भानुशाली हत्याकांड में छबील पटेल को जमानत। फाइल फोटो
जयंती भानुशाली हत्याकांड में छबील पटेल को जमानत। फाइल फोटो

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Gujarat: गुजरात में कच्छ के पूर्व भाजपा विधायक जयंती भानुशाली हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व विधायक छबील पटेल को छह दिन की जमानत मिली है। पुलिस की निगरानी में रहकर वे अपने पुत्र की शादी में शरीक हो सकेंगे। गुजरात के कच्छ क्षेत्र के विधायक जयंती भानुशाली की हत्या के आरोप में पूर्व विधायक छबील भाई पटेल मार्च 2019 से जेल में बंद है। गुजरात सीआइडी क्राइम ने छबील पटेल को 14 मार्च, 2019 को अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया था। तब से वे जेल में बंद थे, पुत्र की शादी के लिए उन्हें छह दिन का जमानत पर छोड़ा जाएगा। जमानत के दौरान उनकी निगरानी में एक पुलिस निरीक्षक व दो कांस्टेबल नियुक्त रहेंगे।

छबील पटेल 2012 में कच्छ की अबडासा सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे, 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले हुए भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा के पूर्व विधायक जयंती भानुशाली इसी सीट पर 2007 से 2012 तक भाजपा के विधायक रह चुके हैं। राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई के चलते छबील पटेल ने जयंती भानुशाली की जनवरी, 2019 में एक कॉन्ट्रैक्ट किलर के जरिए हत्या करवा दी थी। मुंबई के शार्प शूटर जयंती भानुशाली की चलती ट्रेन में हत्या कर दी थी। दरअसल, छबील पटेल ने जयंती भानुशाली को हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप में जेल काट कर लौटी मनीषा गोस्वामी तथा वही के स्थानीय नेता जयंती डुमरा की मदद से इस साजिश को अंजाम दिया था। डुमरा जयंती भानुशाली व छबील पटेल को फंसा कर खुद अबडासा सीट से विधायक बनना चाहता था। गुजरात सीआइडी क्राइम में मनीषा उसके एक साथी को हत्या के करीब दो माह बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपित छबील पटेल के पुत्र सिद्धार्थ पटेल को करीब 18 महीने जेल में रहने के बाद हाई कोर्ट में जमानत दे दी थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।