विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: लोकसभा की सभी सीट जीतकर भाजपा करना चाहती है हैट्रिक

By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
Published: Mon, 30 Jan 2023 07:37 PM (IST)

भाजपा ने इस चुनाव में पहली बार 50 फीसद से अधिक मत हासिल किए साथ ही जीत के सभी रिकॉर्ड ...और पढ़ें

BJP आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 26 सीट जीतने की रणनीति बना रहा है।
BJP आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 26 सीट जीतने की रणनीति बना रहा है।

अहमदाबाद, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब गुजरात भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 26 सीट जीतने की रणनीति बनाई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटील ने कांग्रेस के पूर्व विधायक कांतिभाई सोढा को भाजपा में शामिल करा कर इसकी शुरुआत कर दी है। गुजरात के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 1 दर्जन से अधिक विधायक, सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा ने इस चुनाव में पहली बार 50 फीसद से अधिक मत हासिल किए, साथ ही जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए विधानसभा की 182 सीट में से 156 सीट पर जीत दर्ज की थी। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटें जीतकर सभी सीटें जीतने की हैट्रिक बनाना चाहती है।

2014 और 2019 के चुनाव में विधानसभा की सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इस रणनीति के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एक बार फिर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को अपने पाले में लाना शुरु कर दिया। आणंद जिले के कांग्रेस के पूर्व विधायक कांतिभाई सोढा के गले में केसरिया खेस डालकर पाटिल ने उनका पार्टी में प्रवेश कराया।

कांग्रेस निकालेगी यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद गुजरात कांग्रेस 1 से 17 फरवरी तक जनसंवाद, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकालेगी। यह यात्रा राज्य के 17 जिलों में निकलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने बताया कि प्रदेश के 71 नगरपालिका एवं ग्राम पंचायत मैं कांग्रेस राहुल गांधी के शांति एवं भाईचारा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं आगामी दिनों में गुजरात में नगर पालिका चुनाव और कांग्रेस का पूरा ध्यान क्षेत्रों में अपना प्रभाव बढ़ाने पर होगा।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जिग्नेश मेवानी ने गुजरात में पेपर लीक मामलों में श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने गुजरात के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने कहा है कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक अब तक की सबसे ऐतिहासिक पदयात्रा की है, उनका उद्देश्य देश में प्रेम व भाईचारा बढ़ाने का है जिसे कांग्रेस जन जन तक पहुंचाएगी।

यह भी पढ़ें- पांच साल में मेडिकल डिवाइस आयात दोगुना, लेकिन चीन से आयात तीन गुना बढ़ा; इंपोर्ट पर निर्भरता 80% से अधिक

यह भी पढ़ें- Fact Check: आम आदमी की तरह ट्रेन में सफर करते डॉ. कलाम की यह तस्वीर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद की है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।